गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं, सूत्र, द्वारक, फोकस दूरी, उपयोग, spherical mirror in hindi

गोलीय दर्पण

जब कांच से बने किसी खोखले गोले को काटा जाता है तब गोलीय दर्पण का निर्माण होता है। अर्थात् कांच के खोखले गोले के आधे भाग का एक सिरा चांदी या लाल ऑक्साइड से पेंट कर दिया जाता है तथा दूसरा भाग परावर्तक होता है। तो इसे गोलीय दर्पण (spherical mirror in hindi) ‌कहते हैं।
गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं

  1. अवतल दर्पण
  2. उत्तल दर्पण

1. अवतल दर्पण

वह दर्पण जिसमें परावर्तन दबे हुए भाग से होता है। या ऐसे भी कह सकते हैं कि दर्पण का दबा भाग परावर्तक का काम करता है। तो इस दर्पण को अवतल दर्पण कहते हैं।

अवतल दर्पण
अवतल दर्पण

इस प्रकार के दर्पण का उपयोग दूर की वस्तुओं को देखने अर्थात दूरदर्शी आदि में प्रयोग होता है।

2. उत्तल दर्पण

वह दर्पण जिसमें परावर्तन उभरे हुए भाग से होता है या ऐसे भी कह सकते हैं कि दर्पण का उभरा भाग परावर्तन का काम करता है। तब इस प्रकार के दर्पण को उत्तल दर्पण कहते हैं।

उत्तल दर्पण
उत्तल दर्पण

इस प्रकार के दर्पण का उपयोग वाहन वाहन चालक सीट पर पीछे के बहन को देखने के लिए किया जाता है।

गोलीय दर्पण संबंधी परिभाषाएं

गोलीय दर्पण संबंधी परिभाषा
गोलीय दर्पण संबंधी परिभाषा

1. वक्रता केंद्र – गोलीय दर्पण एक खोखले गोले का हिस्सा होता है इस खोखले गोले के केंद्र को ही वक्रता केंद्र कहते हैं। प्रस्तुत चित्र में C द्वारा वक्रता केंद्र को दर्शाया गया है।

2. वक्रता त्रिज्या – दर्पण के ध्रुव तथा केंद्र तक की दूरी को वक्रता त्रिज्या कहते हैं। अथवा वह खोखला गोला, जिसका भाग गोलीय दर्पण होता है इसकी त्रिज्या को वक्रता त्रिज्या कहते हैं।

3. ध्रुव – गोलीय दर्पण के परावर्तक तल के मध्य बिंदु को दर्पण का ध्रुव कहते हैं। प्रस्तुत चित्र में P द्वारा ध्रुव को प्रदर्शित किया गया है।

4. मुख्य फोकस – दर्पण की मुख्य अक्ष के समांतर आने वाली प्रकाश की किरण, परिवर्तन के बाद मुख्य अक्ष के जिस बिंदु पर आकर मिलती है। यह प्रतीत होती है उस बिंदु को दर्पण का मुख्य फोकस कहते हैं। चित्र में F मुख्य फोकस है।

पढ़ें… 12वीं भौतिकी नोट्स | class 12 physics notes in hindi pdf

5. फोकस दूरी – दर्पण के ध्रुव P तथा मुख्य फोकस F तक की बीच की दूरी को फोकस दूरी कहते हैं। चित्र में ध्रुव P से मुख्य फोकस F तक की दूरी, फोकस दूरी है।


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और 2022 में इलेक्ट्रीकल ब्रांच से पॉलिटेक्निक को पूरा किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

One thought on “गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं, सूत्र, द्वारक, फोकस दूरी, उपयोग, spherical mirror in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *