यही भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं-प्रकृति में होने वाली परिघटनाओं में से प्रत्येक घटना, कुछ विशेष नियमों के अंतर्गत ही होती है इन नियमों को जानने और इनका अध्ययन करना ही भौतिक विज्ञान है।
भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं
भौतिक विज्ञान कक्षा 10 से नीचे तक की कक्षाओं में विज्ञान (सभी शाखाएं) के अंतर्गत ही पढ़ाया जाता है लेकिन कक्षा 11 से एक विषय के रूप में चुना जाता है।
भौतिक विज्ञान एक बहुत अच्छा, आनंदपूर्वक एवं स्टूडेंट फेवरेट्स विषय है इसमें आंकिक (numerical) एवं थ्योरी दोनों ही शामिल होते हैं जो भौतिक विज्ञान (Physics in Hindi) को और अच्छा बनाते हैं।
भौतिक विज्ञान की परिभाषा
आज से लगभग वर्षों पहले मानव जाति का जन्म एक आकाशीय पिंड पृथ्वी पर हुआ था। पृथ्वी के बाहर की दुनिया से मानव अपरिचित था जैसे-जैसे समय बीतता गया मानव ने इन सभी प्राकृतिक घटनाओं के बारे में जानना शुरू कर दिया। इस प्रकार भौतिक विज्ञान का जन्म हुआ।