परमाणु संख्या और परमाणु द्रव्यमान संख्या | atomic and mass number in Hindi

प्रस्तुत लेख के अंतर्गत हम परमाणु क्रमांक, द्रव्यमान संख्या तथा परमाणु भार के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे, एवं उन्हें और अधिक सरलता से समझने के लिए उदाहरणों का भी प्रयोग करेंगे।

परमाणु संख्या (परमाणु क्रमांक)

किसी तत्व के परमाणु नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को उस तत्व का परमाणु क्रमांक (atomic number in hindi) कहते हैं। इसे z से प्रदर्शित करते हैं। इसे परमाणु संख्या भी कहते हैं।
जैसे – हाइड्रोजन परमाणु का परमाणु क्रमांक 1 है तो इसका अर्थ है कि हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक में एक प्रोटॉन है इसी प्रकार सोडियम का परमाणु क्रमांक 11 है तो इससे स्पष्ट है कि सोडियम के नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या 11 है। अतः
\footnotesize \boxed { परमाणु\,क्रमांक = प्रोटॉनों\,की\,संख्या }

द्रव्यमान संख्या

किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या (mass number in Hindi) कहते हैं। इसे A प्रदर्शित करते हैं।

Note – कहीं कहीं न्यूक्लिऑन शब्द भी प्रयोग किया जाता है। तो आपको बता दें कि द्रव्यमान संख्या को भी न्यूक्लिऑनों की संख्या कहते हैं।
द्रव्यमान संख्या (A) = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
\footnotesize \boxed { A = p+ n }
चूंकि परमाणु नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को परमाणु क्रमांक (z) कहते हैं। तो
\footnotesize \boxed { A = z+ n }

Note – परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटोनों की संख्या बराबर होती है अर्थात्
इलेक्ट्रॉनों की संख्या = प्रोटोनों की संख्या

परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या के उदाहरण

महत्वपूर्ण सूत्र
1. परमाणु भार = द्रव्यमान संख्या (A)
2. परमाणु क्रमांक = प्रोटॉनों की संख्या = इलेक्ट्रॉनों की संख्या
3. द्रव्यमान संख्या (A) = प्रोटोनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
4. द्रव्यमान संख्या (A) = परमाणु क्रमांक + न्यूट्रॉन की संख्या

Note – कहीं-कहीं आपने इस प्रकार से परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या को परमाणु के ऊपर लिखा हुआ भी देखा होगा। यहां आपको बता दें कि नीचे वाली संख्या परमाणु क्रमांक होती है और ऊपर वाली संख्या द्रव्यमान संख्या या परमाणु भार होती है।
(परमाणु क्रमांक →) 2A4 (←द्रव्यमान संख्या या परमाणु भार)

Q.1 किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 30 है एवं उसकी द्रव्यमान संख्या 66 है। तो परमाणु के नाभिक में उपस्थित न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए?
हल – दिया है-
परमाणु क्रमांक (z) = 30
द्रव्यमान संख्या (A) = 66
सूत्र परमाणु क्रमांक(z) = प्रोटॉनों की संख्या
तो प्रोटॉनों की संख्या = 30
द्रव्यमान संख्या = प्रोटोनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
या न्यूट्रॉनों की संख्या = द्रव्यमान संख्या – प्रोटोनों की संख्या
न्यूट्रॉनों की संख्या = 66 – 30
न्यूट्रॉनों की संख्या = 36

Q.1 एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 4s2 है। यदि इसका परमाणु भार 40 है तो इस परमाणु का परमाणु क्रमांक तथा नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए?
हल – दिया है-
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 4s2
परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 2+2+6+2+6+2 = 20
परमाणु भार = 40
सूत्र इलेक्ट्रॉनों की संख्या = परमाणु क्रमांक
तो परमाणु क्रमांक = 40
तथा परमाणु भार = द्रव्यमान संख्या
द्रव्यमान संख्या = प्रोटोनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
तो न्यूट्रॉनों की संख्या = परमाणु भार – प्रोटोनों की संख्या
न्यूट्रॉनों की संख्या = 40 – 20
न्यूट्रॉनों की संख्या = 20


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

One thought on “परमाणु संख्या और परमाणु द्रव्यमान संख्या | atomic and mass number in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *