परमाणु कक्षक
परमाणु की आधुनिक अवधारणा के अनुसार, परमाणु के नाभिक के चारों ओर स्पष्ट वृत्तीय कक्षाएं नहीं होती हैं लेकिन नाभिक के चारो और विभिन्न आकार और आकृति के त्रिविम क्षेत्र हैं। जहां इलेक्ट्रॉन की उपस्थिति की सर्वाधिक संभावना होती है। इन क्षेत्रों को परमाणु कक्षक (atomic orbitals in Hindi) कहते हैं। समान ऊर्जा वाले कक्षको को समभ्रंश कहा जाता हैं।
आसान शब्दों में कहें तो नाभिक के चारो ओर स्थित त्रिविम क्षेत्र जिनमें इलेक्ट्रॉन के पाए जाने की संभावना अधिकतम होती है। उन्हें परमाणु कक्षक कहते हैं प्रत्येक परमाणु कक्षक में दो इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं जिनके चक्रण की दिशाएं एक दूसरे से विपरीत होती हैं।
परमाणु कक्षक की ऊर्जा मुख्य क्वांटम संख्या n द्वारा निर्धारित होती है। तथा दिगंशी क्वांटम संख्या ℓ द्वारा परमाणु कक्षक की आकृति एवं चुंबकीय क्वांटम संख्या m द्वारा परमाणु कक्षक की दिशा विन्यास निर्धारित होती है।
परमाणु कक्षा के प्रकार
आकृति की दृष्टि से परमाणु कक्षक चार प्रकार के होते हैं।
1. s-कक्षक
2. p-कक्षक
3. d-कक्षक
4. f-कक्षक
Note – कक्षक को अंग्रेजी में ऑर्बिटल (orbitals) कहते हैं इसलिए कहीं-कहीं s-ऑर्बिटल, p-ऑर्बिटल, d-ऑर्बिटल तथा f-ऑर्बिटल भी लिखा होता है। यह परमाणु कक्षक ही है आप कंफ्यूज न होना।
1. s-कक्षक
s-कक्षक गोलाकार आकृति का होता है। एक s-उपकोश में केवल s-कक्षक होता है। जिसमें अधिकतम दो इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
2. p-कक्षक
p-कक्षक डम्बल आकृति का होता है। एक p-उपकोश में तीन p-कक्षक (px, py, pz) होती हैं। जिसमें अधिकतम छह इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
3. d-कक्षक
d-कक्षक द्वि-डम्बल आकृति के आकार का होता है। एक d-उपकोश में पांच d-कक्षक (dxy, dyz, dzx, dx2 – y2, dz2) होती हैं। जिनमें अधिकतम दस इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
4. f-कक्षक
f-कक्षक गोलाकार आकृति जटिल होती है। एक f-उपकोश में सात f-कक्षक होती हैं। जिनमें अधिकतम चौदह इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
कोश और उपकोश
मुख्य क्वांटम संख्या n के परमाणु कक्षको के समूह को कोश कहते हैं।
कक्षको के कोश को K, L, M, N…… आदि अक्षरों द्वारा निरूपित करते हैं अर्थात्
n = 1 2 3 4……
कोश = K L M N
मुख्य क्वांटम संख्या n तथा दिगंशी क्वांटम संख्या ℓ के परमाणु कक्षकों के समूहों को उपकोश कहते हैं।
ℓ = 1 2 3 4……..
उपकोश = s p d f
उपकोश | कक्षकों की संख्या (उपकोश में) | उपकोश में अधिकतम इलेक्ट्रॉनों की संख्या |
s | 1 | 2 |
p | 3 | 6 |
d | 5 | 10 |
f | 7 | 14 |
Thanks aapki achhi trik hai yad krane ki niyam aisa hi hona chahiye yad karne ke liye