विरंजक चूर्ण को शुष्क बुझे हुए चूने पर क्लोरीन की क्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसे अंग्रेजी में ब्लीचिंग पाउडर कहते हैं।
विरंजक चूर्ण
विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम क्लोरीन ऑक्सी-क्लोराइड है तथा रासायनिक सूत्र CaOCl2 होता है। यह एक हल्के पीले रंग का ठोस पदार्थ है। इसमें क्लोरीन की गंध आती है
विरंजक चूर्ण (bleaching powder in Hindi) का उपयोग क्लोरोफॉर्म के औद्योगिक निर्माण में होता है।
विरंजक चूर्ण बनाने की विधि
विरंजक चूर्ण को शुष्क बुझे हुए चूने [Ca(OH)2] पर क्लोरीन की अभिक्रिया से प्राप्त किया जाता है।
Ca(OH)2 + Cl2 \longrightarrow \scriptsize \begin{array}{rcl} CaOCl_2 \\ विरंजक\,चूर्ण \end{array} + H2O
Note – विरंजक चूर्ण ब्लीचिंग पाउडर के निर्माण की निम्नलिखित दो विधियां हैं।
1. हेजेनक्लेवर विधि
3. बैचमैन विधि
विरंजक चूर्ण के गुण
- विरंजक चूर्ण हल्के पीले रंग का ठोस पदार्थ होता है।
- यह जल में विलेय है इसका जलीय विलयन दूधिया होता है।
- इसमें क्लोरीन की गंध आती है।
- विरंजक चूर्ण तनु अम्ल से क्रिया करके क्लोरीन गैस मुक्त करता है।
CaOCl2 + H2SO4 \longrightarrow CaSO4 + H2O + Cl2 ↑
CaOCl2 + 2HCl \longrightarrow CaCl2 + H2O + Cl2 ↑ - कोबाल्ट क्लोराइड (उत्प्रेरक) की उपस्थिति में यह कैल्शियम क्लोराइड CaCl2 तथा ऑक्सीजन O2 में अपघटित हो जाता है।
2CaOCl2 \xrightarrow {CoCl_2} 2CaCl2 + O2
विरंजक चूर्ण के उपयोग
- रसायनिक उद्योगों तथा प्रयोगशालाओं में अभिकर्मक के रूप में।
- पेयजल को जीवाणु मुक्त करने के लिए कीटाणुनाशक के रूप में प्रयोग होता है।
- क्लोरोफॉर्म के औद्योगिक निर्माण में विरंजक चूर्ण का उपयोग होता है।
- लकड़ी, वस्त्र के रंग उड़ाने में विरंजक के रूप में।
- ऊन को सिकुड़ने से बचाने में ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है।
आशा कि जाती है कि यह ब्लीचिंग पाउडर (विरंजक चूर्ण) से संबंधित लेख आपके लिए सहायक सिद्ध हुआ होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है या आपको कहीं कोई गलती लगती है तो हमें ईमेल या कमेंट से संपर्क करने में संकोच न करें।
विरंजक चूर्ण संबंधित प्रश्न उत्तर
Q.1 विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम क्या है?
Ans. विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम क्लोरीन ऑक्सी-क्लोराइड है।
Q.2 ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग क्या हैं?
Ans. रसायनिक उद्योगों तथा प्रयोगशालाओं में अभिकर्मक के रूप में ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग होता है।
Q.3 विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र क्या होता है?
Ans. विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र CaOCl2 होता है।