ग्लूकोज क्या है, सूत्र, उपयोग, संरचना, निर्माण, गुण, IUPAC नाम

ग्लूकोज

ग्लूकोज (glucose in Hindi) पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक है। यह प्रकृति में मुफ्त अथवा संयुक्त दोनों अवस्थाओं में पाया जाता है। ग्लूकोस मीठे फल तथा शहद में अधिक मात्रा में उपस्थित होता है। अंगूरों में लगभग 20–30 प्रतिशत मात्रा तक ग्लूकोज होता है। यह जल में विलेय होता है जबकि ईथर में यह अविलेय है। ग्लूकोस का अणु सूत्र C6H12O6 होता है।

ग्लूकोज बनाने की विधि

1. प्रयोगशाला विधि – प्रयोगशाला में ग्लूकोज को गन्ने की शर्करा (सुक्रोज) के तनु HCl अथवा H2SO4 के साथ जल अपघटन करने पर ग्लूकोज तथा फ्रुक्टोज समान मात्रा में प्राप्त होता है।
\scriptsize \begin{array}{rcl} C_{12}H_{24}O_{11} \\ सुक्रोज \end{array} + H2O \xrightarrow {H^+} \scriptsize \begin{array}{rcl} C_6H_{12}O_6 \\ ग्लूकोज \end{array} + \scriptsize \begin{array}{rcl} C_6H_{12}O_6 \\ फ्रुक्टोज \end{array}

2. औद्योगिक विधि – औद्योगिक स्तर पर ग्लूकोज का निर्माण स्टार्च के जल अपघटन द्वारा किया जाता है। स्टार्च को दो-तीन वायुमंडलीय दाब तथा 393 केल्विन ताप पर तनु H2SO4 के साथ क्वथन (उबाला) जाता है। जिससे ग्लूकोस प्राप्त होता है।
\scriptsize \begin{array}{rcl} (C_6 H_{10} O_5)_n \\ स्टार्च \end{array} + nH2O \xrightarrow [2-3 atm, 393 K] {H^+} \scriptsize \begin{array}{rcl} nC_6 H_{12} O_6 \\ ग्लूकोज \end{array}

ग्लूकोस के भौतिक गुण

  • ग्लूकोस रंगहीन, क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है।
  • यह जल में विलेय होता है। परंतु एल्कोहल में अल्प विलेय एवं ईथर व बेंजीन में अविलेय होता है।
  • यह स्वाद में मीठा होता है।
  • ग्लूकोस का गलनांक 146°C होता है।

ग्लूकोस के रासायनिक गुण

1. ग्लूकोज हाइड्रोजन के साथ अपचयित होकर सॉर्बिटोल का निर्माण करता है।

ग्लूकोज क्या है

2. ग्लूकोस, हाइड्रोसायनिक अम्ल (HCN) के साथ क्रिया करके ग्लूकोस सायनोहाइड्रिन का निर्माण करता है।

ग्लूकोस के रासायनिक गुण

3. ग्लूकोस की फास्फोरस पेंटाक्लोराइड से क्रिया के फलस्वरुप पेंटाक्लोरो ग्लूकोज बनता है।

ग्लूकोस के रासायनिक गुण

ग्लूकोज की संरचना

ग्लूकोज का संरचना सूत्र निम्न प्रकार से होता है।

ग्लूकोज की संरचना
ग्लूकोज की संरचना

यह दोनों संरचनाएं एक जैसी है। हमने दोनों प्रकार आपको समझाने के लिए लिखे हैं। ताकि आप अलग प्रकार देखकर कंफ्यूज ना हो जाए।
ग्लूकोस एक पाॅलिहाइड्रोक्सी एल्डिहाइड है। इसके एक अणु में छः कार्बन परमाणु उपस्थित होते हैं। एवं इसमें पांच हाइड्रोक्सिल समूह (—OH) तथा एक एल्डिहाइड समूह (—CHO) होता है। इसलिए ही ग्लूकोस कार्बनिक समूह, हाइड्रोक्सिल समूह तथा एल्डिहाइड समूह के गुण प्रदर्शित करता है।

ग्लूकोज की चक्रीय संरचना

ग्लूकोज की चक्रीय संरचना
ग्लूकोज की चक्रीय संरचना

इन दोनों में बस राइट साइड वाले H औ रOH में ऊपर नीचे का अंतर है। बाकी सब एक जैसा ही है चक्रीय संरचना से संबंधित चित्र ही पूछा जाता है। इसलिए आप इसके चित्र को समझें।

ग्लूकोज के उपयोग

  1. ग्लूकोज का प्रमुख उपयोग औषधियों के निर्माण में किया जाता है।
  2. ऐल्कोहॉल के निर्माण में
  3. विटामिन–C के संश्लेषण में
  4. फलों के परिरक्षण में ग्लूकोस का उपयोग होता है।

शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और 2022 में इलेक्ट्रीकल ब्रांच से पॉलिटेक्निक को पूरा किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

2 thoughts on “ग्लूकोज क्या है, सूत्र, उपयोग, संरचना, निर्माण, गुण, IUPAC नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *