वर्ग 15 के तत्व, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, भौतिक व रासायनिक गुण, नाम

वर्ग 15 के तत्व

इन तत्वों को नाइट्रोजन परिवार के तत्व भी कहते हैं। क्योंकि वर्ग 15 का प्रथम सदस्य नाइट्रोजन है। इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 np3 होता है।
वर्ग 15 में नाइट्रोजन, फास्फोरस, आर्सेनिक, एंटीमनी तथा बिस्मिथ को रखा गया है। यह आवर्त सारणी के p-ब्लॉक में उपस्थित हैं। वर्ग 15 के तत्वों में बिस्मिथ धातु है जबकि आर्सेनिक और एंटीमनी अर्धधातुएं हैं एवं नाइट्रोजन और फास्फोरस अधातु हैं।

वर्ग 15 के तत्वों के गुण

गुणनाइट्रोजनफास्फोरसआर्सेनिकएंटीमनीबिस्मिथ
परमाणु क्रमांक715335183
परमाणु भार1430.9774.92121.76208.98
गलनांक K63317.11089904544
क्वथनांक K77.255488818601837
घनत्व g/cm3 (298k)0.8791.8235.7786.6979.808

1. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

(i) नाइट्रोजन – 7 ⇒ 1s2 2s2 2p3
(ii) फास्फोरस – 15 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p3
(iii) आर्सेनिक – 33 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p3
(iv) एंटीमनी – 51 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 5s2 5p3
(v) बिस्मिथ – 83 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 4f14 5s2 5p6 5d10 6s2 6p3

2. आयनिक त्रिज्या

वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर परमाणु या आयनिक त्रिज्या के आकार में वृद्धि होती है। इसलिए ही वर्ग 15 के तत्वों की तुलना में वर्ग 14 के तत्वों की आयनिक त्रिज्या अधिक होती हैं।

3. विद्युत ऋणात्मकता

आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर विद्युत ऋणात्मकता का मान घटता है।

4. भौतिक गुण

वर्ग 15 के सभी तत्व बहुपरमाणुक हैं। नाइट्रोजन एक गैस है जबकि फास्फोरस वाष्पशील ठोस है। एवं वर्ग के शेष तत्व ठोस हैं। बिस्मिथ धातु है। एवं आर्सेनिक और एंटीमनी उपधातुएं हैं। इन तत्वों की मुख्य संयोजकता 3 तथा 5 होती है।

5. रसायनिक गुण

(a) ऑक्सीकरण अवस्था
इन तत्वों की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएं -3, +3 तथा +5 होती हैं। नाइट्रोजन को छोड़कर वर्ग के अन्य सभी तत्वों के संयोजी कक्ष में d-कक्षक होते हैं।
(b) हाइड्रोजन की प्रकृति
वर्ग 15 के सभी तत्व हाइड्राइड बनाते हैं। जैसे NH3 , PH3 , AsH3 , SbH3 तथा BiH3
हाइड्राइडों का स्थायित्व NH3 से BiH3 तक घटता है। अमोनिया एक मृदु अपचायक है। जबकि BiH3 एक प्रबल अपचायक है। इनकी क्षारकता का क्रम निम्न होगा।
NH3 > PH3 > AsH3 > SbH3 > BiH3
अमोनिया ठोस एवं द्रव अवस्था में हाइड्रोजन आबंध बनाती है इसी कारण अमोनिया का गलनांक और क्वथनांक PH3 से अधिक होता है।

वर्ग 15 के तत्व प्रश्न-उत्तर

1. वर्ग 15 के तत्वों को क्या कहते हैं?

Ans. नाइट्रोजन परिवार के तत्व

2. फास्फोरस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है?

Ans. 1s2 2s2 2p6 3s2 3p3


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

2 thoughts on “वर्ग 15 के तत्व, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, भौतिक व रासायनिक गुण, नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *