वर्ग 18 के तत्व क्या हैं, उत्कृष्ट गैस, गुण, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, अक्रिय गैसें

वर्ग 18 के तत्व

आवर्त सारणी में वर्ग 18 में हीलियम, नियॉन, ऑर्गन, क्रिप्टन, जीनाॅन तथा रेडॉन तत्व उपस्थित हैं। इन्हें उत्कृष्ट गैसें कहते हैं। यह गैसें प्रकृति में अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में पायी जाती हैं। इनमें से ऑर्गन सर्वाधिक मात्रा में पायी जाती है। चूंकि वर्ग 18 के सभी तत्व रासायनिक रूप से निष्क्रिय होते हैं। अतः इन्हें अक्रिय गैस भी कहा जाता है।
वर्ग 18 के तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np6 होता है। अतः इनके अंतिम उपकोश में 8 इलेक्ट्रॉन होते हैं।

वर्ग 18 के तत्वों के गुण

गुणहीलियमनियॉनऑर्गनक्रिप्टनजीनाॅनरेडॉन
परमाणु क्रमांक21018365486
परमाणु भार420.1839.9583.80131.3222.0
आयनन त्रिज्या(pm)120160190200220
गलनांक K24.683.8115.9161.3202
क्वथनांक K4.227.187.2119.7165.0211
घनत्व g/cm3 (298k)1.8×10-49.0×10-41.8×10-33.7×10-35.9×10-39.7×10-3

1. इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

वर्ग 18 के तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np6 होता है अतः उत्कृष्ट गैसों के अंतिम उपकोश में 8 इलेक्ट्रॉन उपस्थित होते हैं। अर्थात् इनका अंतिम उपकोश पूर्ण होता है।

(i) हीलियम – 2 ⇒ 1s2
(ii) नियॉन – 10 ⇒ 1s2 2s2 2p6
(iii) ऑर्गन – 18 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6
(iv) क्रिप्टन – 36 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6
(v) जीनाॅन – 54 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 5s2 5p6
(vi) रेडॉन – 86 ⇒ 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 4f14 5s2 5p6 5d10 6s2 6p6

2. आयनन त्रिज्या

रेडाॅन उनकी परमाणु त्रिज्या उत्कृष्ट गैसों में सर्वाधिक होती है। अतः वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर आयनन या परमाणु त्रिज्या में वृद्धि होती है।

3. आयनन एंथैल्पी

वर्ग 18 के तत्वों की आयनन एंथैल्पी बहुत अधिक होती है। अतः वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर आयनन एंथैल्पी में कमी होती है।

वर्ग 18 के तत्वों के भौतिक गुण

  1. सभी उत्कृष्ट गैसें रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादहीन होती हैं।
  2. यह जल में अल्प विलेय होती हैं।
  3. इन तत्वों के गलनांक व क्वथनांक निम्न होते हैं।
  4. यह सभी एक परमाण्विक गैसें हैं।
गलनांक व क्वथनांक

उत्कृष्ट गैसों के गलनांक तथा क्वथनांक इनके समान अणुभार वाले तत्वों से इनकी तुलना करें तो उत्कृष्ट गैसों के गलनांक और क्वथनांक काफी कम होते हैं। चूंकि यह गैसें एक परमाण्विक होती हैं। अतः वर्ग में आगे बढ़ने पर गलनांकों तथा क्वथनांकों में नियमित रूप से वृद्धि होती है।

वर्ग 18 के तत्व संबंधित प्रश्न उत्तर

1. वर्ग 18 के तत्व को क्या कहते हैं?

Ans. उत्कृष्ट गैसें

2. वर्ग 18 के तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होता है?

Ans. ns2np6


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *