प्रस्तुत अध्याय के अंतर्गत लेंस संबंधित सभी सवालों का जवाब दिया गया है। जैसे लेंस क्या है, लेंस के प्रकार, उत्तल लेंस, अवतल लेंस तथा लेंस का दैनिक जीवन में उपयोग और सूत्र आदि।
लेंस क्या है
जब दो वक्र पृष्ठो अथवा एक वक्र पृष्ठ तथा समतल पृष्ठ आपस में मिले होते हैं। तथा इनके बीच एक समांगी पारदर्शी माध्यम (जैसे कांच) भरा होता है। तो इस प्रकार के माध्यम को लेंस (lens in hindi) कहते हैं।
लेंस के प्रकार
लेंस दो प्रकार के होते हैं।
(1) उत्तल लेंस
(2) अवतल लेंस
उत्तल लेंस convex lens
वे लेंस जो बीच से उभरा (मोटा) होता है। तथा किनारों पर दबा (पतला) होता है। इस प्रकार के लेंस को उत्तल लेंस कहते हैं। उत्तल लेंस प्रकाश की किरणों को एक बिंदु पर एकत्रित (इकट्ठा) करता है। इसलिए इसे अभिसारी लेंस भी कहते हैं।
अवतल लेंस concave lens
वे लेंस जो बीच से दबा होता है। तथा किनारों पर उभरा होता है। इस प्रकार के लेंस को अवतल लेंस कहते हैं। अवतल लेंस प्रकाश की किरणों को एकत्रिक करने की वजह उन्हें अधिक फैला देता है। इसलिए इसे अपसारी लेंस भी कहते हैं।
लेंस फार्मूला (सूत्र)
\large \frac{1}{f} = \frac{1}{v} - \frac{1}{u}
जहां f – फोकस दूरी, v- प्रतिबिम्ब से दूरी तथा u – बिम्ब (वस्तु) से दूरी
यह सूत्र अवतल तथा उत्तल दोनों लेंसों के लिए मान्य है।
ध्यान दें – अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक तथा उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है।
पढ़ें… 12वीं भौतिकी नोट्स | class 12 physics notes in hindi pdf
लेंस का उपयोग
लेंसों का हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोग है।
- घड़ीसाज घड़ी के छोटे-छोटे पुर्जों को देखने के लिए उत्तल लेंस का प्रयोग करता है।
- जब मनुष्य को दूर की वस्तु स्पष्ट नहीं दिखाई देती है। तो वह अवतल लेंस का चश्मा लगाकर इस दोष से मुक्त होता है।
- डॉक्टर, आंख और कान में बीमारी को उत्तल लेंस लगाकर देखते हैं।
Thq
Lens topic
Okey
Very good 👍👍👍
Topic
Or chahiye plz
Thanks