रबर क्या है प्राकृतिक तथा संश्लेषित, प्रकार, सूत्र, उपयोग, ब्यूना N तथा S, नियोप्रीन

रबर

रबर दो प्रकार की होती हैं।
1. प्राकृतिक रबर
2. संश्लेषित रबर

1. प्राकृतिक रबर

रबर एक प्राकृतिक बहुलक है इसे विशेष पेड़ से प्राप्त किया जाता है। इसमें प्रत्यास्थ का गुण पाया जाता है इसलिए इसे प्रत्यास्थ बहुलक भी कहते हैं। यह रबर प्राकृति में ही पाई जाती है इसलिए इसे प्राकृतिक रबर (natural rubber in Hindi) कहते हैं।
प्राकृतिक रबर का उत्पादन वृक्ष की छाल को काटकर उसमें से निकाले गए लैटेक्स द्वारा किया जाता है। लैटेक्स में 25-45% रबर पाया जाता है तथा शेष अशुद्धियां जैसे – प्रोटीन, जल तथा वसीय अम्ल उपस्थित होते हैं। प्राकृतिक रबर आइसोप्रीन का एक बहुलक है। इसे निम्न प्रकार प्रदर्शित किया जा सकता है।

प्राकृतिक रबर

समवृक्ष पॉलिआइसोप्रीन अणु में विभिन्न श्रृंखलाएं एक दूसरे के साथ दुर्बर वंडरबॉल्स अन्योन्य क्रिया द्वारा जुड़ी रहती हैं। इनमें प्रत्यास्थ गुण पाया जाता है।

प्राकृतिक रबर

रबर का वल्कनीकरण

प्राकृतिक रबर उच्च (62°C) ताप पर नर्म और कम ताप (10°C) पर भंगुर हो जाती हैं‌। यह कम प्रत्यास्थता का गुण प्रदर्शित करती हैं। क्योंकि इसमें तिर्यक बंद नहीं पाया जाता है। अतः इसमें प्रत्यास्थता की मात्रा बढ़ाने के लिए इसकी सल्फर से क्रिया कराते हैं। जिससे प्राकृतिक रबर में सल्फर के तिर्यक बंध बन जाते हैं। यह रबर प्राकृतिक रबर की तुलना में अधिक कठोर हो जाती है। तो इस प्रक्रिया को रबर का वल्कनीकरण कहते हैं। इस विधि में प्राकृतिक रबर को 373-415K ताप पर गर्म किया जाता है।

प्राकृतिक रबर का उपयोग

प्राकृतिक रबर का उपयोग टायर, वाहन पट्टा तथा होज पाइप में किया जाता है।
गैस सिलेंडर में छल्ले के रूप में।
ऑक्सीकृत रबर, चक्रीत रबर, एवोनाइट्स आदि के निर्माण में।

2. संश्लेषित रबर

संश्लेषित रबर वल्कनीकरण विधि द्वारा बनाई गई रबर की तरह ही होती है। इसमें प्रत्यास्थता का गुण अधिक पाया जाता है। इसे इसकी लंबाई से दुगुनी तक खींचा जा सकता है। बल हटाने पर यह पुनः अपनी अवस्था में आ जाती है।
कुछ महत्वपूर्ण संश्लेषित रबर का निम्न प्रकार वर्णन किया गया है।

(i) नियोप्रीन

नियोप्रीन का निर्माण क्लोरोप्रीन के मुक्त मूलक बहुलीकरण द्वारा किया जाता है।

संश्लेषित रबर

नियोप्रीन का उपयोग वाहक पट्टे तथा गैस्केट में किया जाता है।

(ii) ब्यूना-N

इसका निर्माण 1,3-ब्यूटाडाईन और एक्रिलो नाइट्राइल के परॉक्साइट उत्प्रेरक की उपस्थिति में बहुलीकरण द्वारा किया जाता है।

ब्यूना-N

ब्यूना-N का उपयोग वायुयान के पुर्जे, इंधन टैंक तथा ऑटोमोबाइल्स के पार्ट्स बनाने में किया जाता है।

(iii) स्टायरीन ब्यूटाडाईन रबर (ब्यूना S)

इसका निर्माण 1,3-ब्यूटाडाईन व स्टायरीन के बहुलीकरण द्वारा किया जाता है।

स्टायरीन ब्यूटाडाईन रबर

इसका उपयोग टायर, ट्यूब तथा रबर सोल में किया जाता है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *