अयस्क
वह खनिज जिनमें शुद्ध धातु का निष्कर्षण सरलतापूर्वक अधिक मात्रा में एवं कम खर्च में किया जा सकता है उन खनिज को अयस्क (ores in Hindi) कहते हैं।
सभी अयस्क खनिज होते हैं लेकिन सभी खनिज अयस्क नहीं होते हैं।
अयस्क के प्रकार
अयस्कों को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत (type of ores in Hindi) किया गया है।
1. प्राकृतिक अयस्क
2. सल्फाइड अयस्क
3. ऑक्साइड अयस्क
4. कार्बोनेट अयस्क
5. क्लोराइड अयस्क
6. संकर अयस्क
1. प्राकृतिक अयस्क
इन अयस्कों में धातु अपनी धात्विक अवस्था में ही पाई जाती है परंतु उसमें कुछ अशुद्धियां जैसे रेत मिट्टी आदि पाई जाती हैं।
उदाहरण –प्लैटिनम, चांदी (Ag) तथा सोना (Au) आदि।
2. सल्फाइड अयस्क
इन अयस्कों में धातुएं अपने सल्फाइडों के रूप में पायी जाती हैं। जैसे –
काॅपर ⇒ कॉपर पायराइट (CuFeS2)
लेड ⇒ गैलेना (PbS)
आयरन ⇒ आयरन पायराइट (FeS2)
मरकरी ⇒ सिनेबार (HgS)
जिंक ⇒ जिंक ब्लेंडी (ZnS)
3. ऑक्साइड अयस्क
इन अयस्कों में धातुएं अपने ऑक्साइडों के रूप में पायी जाती हैं। जैसे –
एल्युमीनियम ⇒ बॉक्साइट (Al2O3•2H2O)
काॅपर ⇒ क्यूप्राइट (Cu2O)
जिंक ⇒ जिंकाइट (ZnO)
आयरन ⇒ हेमेटाइट (Fe2O3)
4. कार्बोनेट अयस्क
इन अयस्कों में धातुएं अपने कार्बोनेटों के रूप में मिलती हैं। जैसे –
जिंक ⇒ कैलेमाइन (ZnCO3)
मैग्नीशियम ⇒ मैग्नेसाइड (MgCO3)
काॅपर ⇒ मैलेकाइट (Cu(OH)2•CuCO3)
लेड (सीसा) ⇒ सेरूसाइट (PbCO3)
5. क्लोराइड अयस्क
इन अयस्कों में धातुएं अपने क्लोराइडों के रूप में पायी हैं। जैसे –
सोडियम ⇒ रॉकसॉल्ट (NaCl)
पोटेशियम ⇒ सिल्वाइन (KCl)
सिल्वर ⇒ हॉर्नसिल्वर (AgCl)
6. संकर अयस्क
इन अयस्कों में धातुएं खनिजों के मिश्रण के रूप में पायी जाती हैं। जैसे –
लेपिडोलाइट ⇒ [(Ni, Na, K)2•Al2(SiO3)3•(F,OH)2]
ट्राइफाइलाइट ⇒ [(Li, Na)3•PO4(Fe, Mn)3(PO4)2]
Note –
सभी छात्र ध्यान दें कि –
परीक्षाओं में प्रशन कुछ इस प्रकार भी आते हैं। कि –
1. कॉपर के सल्फाइड अयस्क का नाम लिखिए?
2. जिंक के ऑक्साइड अयस्क का नाम लिखिए?
इसलिए आप सभी को अयस्कों के नाम तो याद ही होने चाहिए। साथ में उसका प्रकार भी पता होना चाहिए। कि अयस्क किस प्रकार का है। यह प्रशन एक नंबर में आता है।
ज्यादातर अयस्क काॅपर, आयरन, एलुमिनियम तथा जिंक ही आते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण अयस्क
क्रमांक | धातु | अयस्क | संगठन सूत्र |
---|---|---|---|
1 | कॉपर | कॉपर पाइराइट | CuFeS2 |
मैलेकाइट | Cu(OH)2•CuCO3 | ||
क्यूप्राइट | Cu2O | ||
कॉपर ग्लांस | Cu2S | ||
2 | एल्युमीनियम | बॉक्साइट | [Al2O3•2H2O] |
केयोलिनाइट | Al2(OH)4•Si2O5 | ||
3 | आयरन | हैमेटाइट | Fe2O3 |
मैग्नेटाइट | Fe3O4 | ||
सिडेराइट | FeCO3 | ||
आयरन पायराइट | FeS2 | ||
4 | जिंक | जिंक ब्लेंडी | ZnS |
कैलेमाइन | ZnCO3 | ||
जिंकाइट | ZnO |
अयस्क संबंधी प्रश्न उत्तर
1. कॉपर का प्रमुख एक्स क्या है?
Ans. कॉपर पाइराइट (CuFeS2)
2. सल्फाइड एक्स के नाम लिखिए?
Ans. कॉपर पाइराइट, आयरन पायराइट, सिनेबार, जिंक ब्लेंडी
Sir i want to class
11th chemistery notes
https://studynagar.com/physics-class-11-notes-in-hindi-medium-pdf-download/
Bahut achha