फास्फोरस के ऑक्सोअम्ल
फास्फोरस के अनेक प्रकार के ऑक्सोअम्ल होते हैं। जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से हैं।
1. हाइपोफॉस्फोरस अम्ल
हाइपोफॉस्फोरस अम्ल का रासायनिक सूत्र H3PO2 होता है। यह एक रंगहीन जल में घुलनशील क्रिस्टलीय ठोस है।
हाइपोफॉस्फोरस अम्ल की संरचना निम्न प्रकार से होती है।
H3PO2 में उपस्थित फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था +1 होती है। गर्म किए जाने पर यह फास्फीन में अपघटित हो जाता है।
2H3PO2 \xrightarrow {गर्म} H3PO4 + PH3
2. ऑर्थो फास्फोरस अम्ल
ऑर्थो फास्फोरस अम्ल का रसायनिक सूत्र H3PO3 होता है। यह एक क्रिस्टलीय ठोस है एवं जल में घुलनशील है।
ऑर्थो फास्फोरस अम्ल की संरचना निम्न प्रकार से होती है।
H3PO3 में उपस्थित फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था +3 होती है गर्म किए जाने पर यह फास्फोरिक अम्ल तथा फास्फीन में टूट जाता है।
4H3PO3 \longrightarrow 3H3PO4 + PH3
3. ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल
ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल का रसायनिक सूत्र H3PO4 होता है। यह सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस होता है।
ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल की संरचना निम्न प्रकार से होती है।
H3PO4 में उपस्थित फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था +4 होती है यह द्वि-क्षारकीय अम्ल है। गर्म किए जाने पर यह पायरोफॉस्फोरिक अम्ल बनाता है।
2H3PO4 \xrightarrow {गर्म} H4P2O7 + H2O
4. पायरोफॉस्फोरिक अम्ल
पायरोफॉस्फोरिक अम्ल का रसायनिक सूत्र H4P2O7 होता है। यह एक रंगहीन ठोस होता है। जो जल में विलेय है। पायरोफॉस्फोरिक अम्ल की संरचना निम्न प्रकार से होती है।
H4P2O7 में उपस्थित फास्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्था +5 होती है। जल में उबालने पर यह ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल बनाता है।
H4P2O7 + H2O \longrightarrow 2H3PO4
Note –
फास्फोरस के ऑक्सोअम्ल के ओर भी अनेक प्रकार हैं। लेकिन जो इस लेख में शामिल किए गए हैं। यह महत्वपूर्ण है इनकी संरचना, रसायनिक सूत्र आदि परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।