ऑक्सीजन क्या है, सूत्र, फार्मूला, रासायनिक नाम, उपयोग, बनाने की विधि, डाईऑक्सीजन

ऑक्सीजन

ऑक्सीजन वर्ग 16 का प्रथम सदस्य है। इसकी विद्युतऋणात्मक वर्ग के सभी सदस्यों में से सबसे अधिक होती है। ऑक्सीजन जल में लगभग 89% तथा वायु के आयतन का 1/5 भाग है।

Note –
डाईऑक्सीजन या ऑक्सीजन दोनों एक ही बात है यह दोनों एक ही हैं। O2 डाइऑक्साइड का प्रतीक है।

ऑक्सीजन बनाने की विधि

ऑक्सीजन बनाने की अनेक विधियां हैं इनमें से कुछ महत्वपूर्ण है जो निम्न प्रकार से दी गई हैं।

1. प्रयोगशाला विधि
प्रयोगशाला में ऑक्सीजन को किलोरेट नाइट्रेट तथा परमैंगनेट को गर्म करके प्राप्त किया जाता है।
2KClO3 \longrightarrow 2KCl + 3O2
इस विधि से ऑक्सीजन निम्न स्तर पर प्राप्त की जाती है।

2. औद्योगिक विधि
बड़े पैमाने पर या औद्योगिक स्तर पर ऑक्सीजन को जल के विद्युत अपघटन द्वारा प्राप्त किया जाता है।
2H2O \longrightarrow 2H2 + \scriptsize \begin{array}{rcl} O_2 \\ ऑक्सीजन \end{array}

3. सोडियम परऑक्साइड के जल अपघटन द्वारा ऑक्सीजन प्राप्त की जाती है।
2Na2O + 2H2O \longrightarrow 4NaOH + O2

ऑक्सीजन के भौतिक गुण

  1. ऑक्सीजन रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादहीन पारदर्शक गैस है।
  2. ऑक्सीजन वायु की तुलना में कुछ भारी होती है।
  3. यह जल में कम मात्रा में विलेय है तभी तो जलीय जीव सांस लेते हैं।

ऑक्सीजन के रासायनिक गुण

1. लिटमस पर प्रभाव
ऑक्सीजन गैस न ही अम्लीय है और न ही क्षारीय है। अतः लिटमस पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

2. धातुओं से क्रिया
ऑक्सीजन धातुओं के साथ क्रिया करके ऑक्साइड बनाती है।
2Mg + O2 \longrightarrow 2MgO
2Ca + O2 \longrightarrow \scriptsize \begin{array}{rcl} 2CaO \\ कैल्शियम\,ऑक्साइड \end{array}

3. अधातुओं से क्रिया
ऑक्सीजन अधातुओं के साथ क्रिया करके ऑक्साइड बनाती है।
C + O2 \longrightarrow CO2
S + O2 \longrightarrow SO2

4. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के मिश्रण में विद्युत स्फुलिंग प्रवाहित करने पर जल का निर्माण होता है।
2H2 + O2 \longrightarrow 2H2O

ऑक्सीजन के उपयोग

  1. ऑक्सीजन सभी जीव-जंतुओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी से हम सांस लेते हैं अर्थात इसे प्राणवायु भी कह सकते हैं।
  2. धातुओं के निष्कर्षण में ऑक्सीजन प्रयोग की जाती है।
  3. वेल्डिंग में ऑक्सीजन प्रयोग की जाती है।
  4. अस्पतालों में ऑक्सीजन, सिलेंडर के रूप में प्रयोग होती है।
  5. ऑक्साइड बनाने में तथा ऑक्सीकारक के रूप में ऑक्सीजन का प्रयोग होता है।

शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *