पॉलिथीन क्या है, उपयोग, सूत्र, प्रकार कितने हैं | polythene in Hindi chemistry class 12

पॉलिथीन एक योगात्मक बहुलक है। इसे पॉलीएथिलीन भी कहते हैं।

पॉलिथीन संबंधित प्रश्न परीक्षाओं में कभी-कभी लघु या अति लघु उत्तरीय प्रश्न में पूछ लिया जाता है। पॉलिथीन के निर्माण की विधि, उपयोग तथा उदाहरण तो जरूर ही आते हैं। इन सभी को इस लेख के अंतर्गत समझाया गया है। इसलिए आप इस पॉलिथीन लेख को ध्यान से जरूर पढ़ें।

पॉलिथीन

यह सबसे सामान्य बहुलक है। इसका उपयोग अनेक घरेलू उपकरणों के निर्माण में किया जाता है। इसे पॉलीएथिलीन भी कहा जाता है। पॉलिथीन दो प्रकार की होती है इन दोनों के लक्षण एक दूसरे से भिन्न होते हैं।
1. अल्प घनत्व पॉलिथीन
2. उच्च घनत्व पॉलिथीन

1. अल्प घनत्व पॉलिथीन

इसे अल्प, निम्न तथा कम घनत्व पॉलिथीन के नाम से जाना जाता है। अल्प घनत्व पॉलिथीन को 1000-2000 तक के वायुमंडलीय दाब पर तथा 350-570K ताप पर ऑक्सीजन या परॉक्साइड की उपस्थिति में एथीन के बहुलीकर द्वारा प्राप्त किया जाता है।

अल्प घनत्व पॉलिथीन
अल्प घनत्व पॉलिथीन

अल्प घनत्व पॉलिथीन की संरचना अत्यधिक शाखित होती है। इन शाखाओं के कारण बहुलक अणुओं को अत्यधिक पास नहीं बांधते हैं। इसलिए इनका घनत्व बहुत कम होता है इनका दाब अत्यधिक उच्च होता है। जिस कारण इन्हें उच्च दाब पॉलिथीन भी कहते हैं।
अल्प घनत्व पॉलिथीन रासायनिक रूप से अक्रिय, कठोर तथा विद्युत की कुचालक होती हैं। इनका गलनांक कम लगभग 111°C होता है‌ अतः यह निम्न ताप पर ही कोमल तथा लचीली हो जाती हैं।
अल्प घनत्व पॉलिथीन के उपयोग
1. इलेक्ट्रिक तारों के ऊपर चढ़ाकर उन्हें विद्युत अवरोधन करने में।
2. लचीले गुण के कारण इसका उपयोग पाइप, बोतल, खिलौनों के निर्माण में किया जाता है।

2. उच्च घनत्व पॉलिथीन

उच्च घनत्व पॉलिथीन को 6-7 वायुमंडलीय दाब पर तथा 333K ताप पर ट्राइएथिल एल्युमिनियम और टाइटेनियम टेट्राक्लोराइड जैसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में एथीन के बहुलीकरण द्वारा प्राप्त किया जाता है।

उच्च घनत्व पॉलिथीन

इस प्रकार प्राप्त उच्च घनत्व पॉलिथीन में अणु रेखीय होते हैं। इनका घनत्व उच्च होता है एवं गलनांक भी उच्च लगभग 130°C होता है। इनका दाब कम होता है। इसलिए इन्हें निम्न दाब पॉलीथिन भी कहते हैं।
उच्च घनत्व पॉलिथीन भी निम्न घनत्व पॉलिथीन की तरह रासायनिक रूप से अक्रिय होती हैं तथा यह अधिक कठोर और दृढ़ होती हैं। इनमें तन्यता क्षमता भी अत्यधिक पाई जाती है।
उच्च घनत्व पॉलिथीन के उपयोग
1. बाल्टी, खिलौने तथा कठोर पाइपों के निर्माण में।
2. रसायन में प्रयोग होने वाले पात्रों के निर्माण में उच्च घनत्व पॉलिथीन का उपयोग होता है।

पॉलिविनाइल क्लोराइड PVC

PVC का पूरा नाम पॉलिविनाइल क्लोराइड होता है। इसका निर्माण विनाइल क्लोराइड द्वारा होता है।

पॉलिविनाइल क्लोराइड PVC

PVC का उपयोग बरसाती, पाइप, जूते के सील, हैंड बैग, प्लास्टिक आदि के निर्माण में किया जाता है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *