शब्दों में सूक्ष्म अंतर, शब्द युग्म अर्थ | समोच्चारित भिन्नार्थक शब्द उदाहरण

प्रस्तुत लेख के अंतर्गत हम शब्दों में सूक्ष्म अंतर या शब्द युग्म के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे। यह कक्षा 12 हिंदी में पूछा जाता है एवं यह प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बहुत आता है। इसे समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द भी कहा जाता है।

शब्दों में सूक्ष्म अंतर या शब्द युग्म

कुछ ऐसे शब्द होते हैं जिनका उच्चारण लगभग समान-सा होता है अर्थात् इन्हें देखने पर वर्ण और मात्रा में सूक्ष्म अंतर प्रतीत होता है। सूक्ष्म अंतर के कारण ही इन शब्दों के अर्थ अलग अलग हो जाते हैं। ऐसे शब्दों के युग्म को शब्द युग्म (Shabd yugm in Hindi) कहते हैं। इन्हें समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द या शब्दों में सूक्ष्म अंतर भी कहा जाता है।

शब्दों में सूक्ष्म अंतर, शब्द युग्म
शब्दों में सूक्ष्म अंतर

इसे इस प्रकार भी परिभाषित कर सकते हैं कि ऐसे शब्द जिनकी वर्तनी में सूक्ष्म अंतर होने के कारण शब्द समान प्रतीत होते हैं। जबकि अर्थ की दृष्टि में शब्दों में कोई समानता नहीं होती है। इन्हें शब्द युग्म या समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द कहते हैं। कक्षा 12 में इन्हें शब्दों में सूक्ष्म अंतर (Shabdo me sukshm antar) नाम दिया गया है।

पढ़ें… अनेक शब्दों के लिए एक शब्द | anek shabdon ke liye ek shabd
पढ़ें…
अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं | anekarthi shabd in Hindi pdf

शब्द युग्म के उदाहरण

शब्दअर्थशब्दअर्थ
अनिल
अनल
हवा, वायु
आग
अचार
आचार
मुरब्बा
आचरण
अस्त्र
शस्त्र
फेंककर चलाया जाने वाला हथियार
हाथ में लेकर चलाया जाने वाला हथियार
अज्ञानी
अनभिज्ञ
जिसे कुछ भी ज्ञान न हो
जिसे कुछ भी अनुभव न हो
अचल
अंचल
स्थिर
किनारा
अजय
अजया
जो जीता न जा सके
भांग/बकरी
अवलम्ब
अविलम्ब
सहारा
शीघ्र
अविराम
अभिराम
लगातार
सुंदर
अश्व
अश्म
घोड़ा
पत्थर
अन्त
अन्त्य
समाप्ति
नीच
अन्तर
अनन्तर
भिन्नता
बाद में
अपर
अपार
दूसरा
असीम
अपेक्षा
उपेक्षा
तुलना में
त्याग
अन्न
अन्य
अनाज
दूसरा
अभय
उभय
निडर
दोनों
अंबुज
अंबुद
कमल
बादल
अभिज्ञ
अनभिज्ञ
जानकार
अनजान
अंश
अंस
भाग/हिस्सा
कंधा
अतल
अतुल
जिसका तल न हो
जिसकी तुलना न हो
अमूल
अमूल्य
बेजड़
अनमोल
अभियान
अभिमान
चढ़ाई
घमण्ड
अजर
अजिर
जो बूढ़ा न हो
आंगन
उपमान
उपकार
तुलना
भलाई
उपस्थिति
उपस्थित
उपलब्धता
हाजिर
ओर
और
तरफ
तथा
कंगाल
कंकाल
निर्धन
अस्थि-पंजर
कूल
कूल
वंश
किनारा
कटिबन्ध
कटिबद्ध
करधनी
तैयार
केश
केस
बाल
मुक़दमा
ग्रह
गृह
सूर्य/चंद्र आदि
घर
गिरी
गिरि
बीज का गूदा
पर्वत
चरित
चरित्र
जीवनी
आचरण
चित
चीर
दीर्घ
कपड़ा
चरस
चरसा
गॉंजा
चमड़े का थैला
चक्रवाक
चक्रवात
चकवा पक्षी
बवन्डर
छात्र
छत्र
विद्यार्थी
छत
जलज
जलद
कमल
बादल
जगत्
जगत
संसार
कुंए का चबूतरा
ड़ोंगी
ढोंगी
छोटी नाव
पाखण्डी
डाल
ढाल
वृक्ष की शाखा
रक्षक
ताक
ताख
घूरकर देखना
दीवार का आला
तरणि
तरणी
सूर्य
नाव
दशा
दिशा
हालत
तरफ
दारू
दारु
शराब
लकड़ी
दिया
दीया
देना
दीपक
द्रव
द्रव्य
तरल पदार्थ
वस्तु
धन
धना
सम्पत्ति
प्रीतम
नाड़ी
नारी
शिरा या नब्ज
स्त्री
निर्वाण
निर्माण
मोक्ष
बनाना
नावक
नाविक
वाण
मल्लाह
परुष
पुरुष
कठोर
मर्द
परिणाम
परिमाण
फल
मात्रा
प्रलाप
विलाप
बकवास
रोना
पास
पाश
निकट
जाल
पंथ
पथ
संप्रदाय
मार्ग
प्रदेश
परदेश
प्रान्त
विदेश
परिहार
प्रहार
त्याग
चोट
पतन
पत्तन
गिरना
बन्दरगाह
बहु
बहू
बहुत
वधू
बात
वात
बातचीत
वायु
बहन
वहन
भगिनी
ढोना
भीत
भित्ति
डरा हुआ
दीवार
भुवन
भवन
संसार
घर
मणि
मणी
रत्न
सॉंप
माप
नाप
तरल पदार्थों की तोल
लंबाई/दूरी का आकलन
मेघ
मेध
बादल
यज्ञ
रेखा
लेखा
लकीर
हिसाब-किताब
बदन
वदन
शरीर
चेहरा
ब्याज
व्याज
सूद
बहाना
वाद
विवाद
तर्क
झगड़ा
वस्तु
वास्तु
चीज
मकान
व्यजन
व्यंजन
पंखा
वर्ण
विहग
विहंग
पक्षी
आकाश
वसन
व्यसन
वस्त्र
आदत
सकल
शकल
सम्पूर्ण
टुकड़ा/अंश
साला
शाला
पत्नी का भाई
घर
शिरा
सिरा
नाड़ी
छोर
शुक्ल
शुल्क
सफेद
फीस
सुत
सूत
पुत्र
सारथी
सुगन्ध
सौगन्ध
महक
शपथ
श्वजन
स्वजन
कुत्ता
आदमी
सर्ग
स्वर्ग
अध्याय
तीसरा लोक
सदेह
सन्देह
सशरीर
शक
हल्का
हलका
कम वजन
क्षेत्र
निहत
निहित
मरा हुआ
छिपा हुआ
अलि
आली
भौंरा
सखी
उपल
उत्पल
ओला
कमल
आवरण
आभरण
परदा
गहना

शब्दों में सूक्ष्म अंतर कक्षा 12

आशा है कि आपको शब्दों में सूक्ष्म अंतर नोट्स पसंद आया होगा। अगर आपको शब्दों में सूक्ष्म अंतर के किसी भी टॉपिक पर कोई समस्या हो तो आप हमें जरूर बताएं।

Note – यहां पर शब्द युग्म नोट्स किसी भी एक विशेष कक्षा के लिए नहीं बनाए गए हैं। यह सभी के लिए हैं अगर आप कक्षा 12 या अन्य कक्षा के छात्र हैं तो एक बार अपनी Books से जरूर मिला लें। एवं वही पढ़े जो आपके syllabus में है। competitive exam वाले छात्र सभी को पढ़ें।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *