विटामिन क्या है, रसायनिक नाम और स्रोत, रोग , विटामिन A, B, C, D, E, K के उपयोग

विटामिन

भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले जटिल कार्बनिक पदार्थ जो शरीर की वृद्धि तथा पोषण करते हैं एवं इनकी कमी से विशेष रोग हो जाते हैं। विटामिन (vitamins in Hindi) कहलाते हैं। विटामिन जीवन के लिए आवश्यक होते हैं। हमारे शरीर में इनका संश्लेषण नहीं होता है हम इन्हें भोज्य पदार्थों द्वारा प्राप्त करते हैं।
विटामिन कई प्रकार के होते हैं प्रत्येक विटामिन शरीर के लिए आवश्यक है। एक भी विटामिन की अनुपस्थिति या कमी होती है तो शरीर में विशिष्ट रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

विटामिन के प्रकार

विटामिन को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।
1. वसा में विलेय विटामिन
2. जल में विलेय विटामिन

1. वसा में विलेय विटामिन

यह विटामिन वसा तथा तेल में विलेय होते हैं एवं इस वर्ग के विटामिन जल में अविलेय होते हैं।
उदाहरण – विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K इस वर्ग के विटामिन हैं।

2. जल में विलेय विटामिन

यह विटामिन जल में विलेय होते हैं एवं इस वर्ग के विटामिन वसा तथा तेल में अविलेय होते हैं।
उदाहरण – विटामिन B कॉम्पलेक्स तथा विटामिन C इस वर्ग के विटामिन हैं।

विटामिन A

विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल होता है। यह वसा तथा तेल में विलेय विटामिन है इसका अणुसूत्र C20H30O होता है।
विटामिन A के स्रोत – दूध, मक्खन, गाजर, हरी सब्जियां, दालें, मछली के यकृत का तेल, अंडा आदि।
कमी से उत्पन्न रोग – रतौंधी, त्वचा का शुष्क हो जाना, जिरोप्थैलमिया (काॅर्निया का धुंधलापन)
लक्षण – कम प्रकाश में दिखाई न देना, धब्बे दिखना, आंखों से लिसलिसा पदार्थ का निकलना।

विटामिन B

विटामिन B के कई भाग होते हैं।

(i) विटामिन B1

विटामिन B1 का रसायनिक नाम थायमीन होता है। यह दालें, छिकले सहित अनाज, हरी सब्जियां, दूध, अंडा तथा सोयाबीन में पाया जाता है। इसकी कमी से बेरी-बेरी रोग हो जाता है।

(ii) विटामिन B2

विटामिन B2 का रसायनिक नाम राइबोफ्लेविन होता है। यह जल में विलेय तथा वसा व तेल में अविलेय होता है।
यह मांस, मटर, यकृत, दूध, अंडा तथा सब्जियों में पाया जाता है। इसकी कमी से किलोसिस (होंठों व मुंह के किनारों का फटना) रोग हो जाता है।

(iii) विटामिन B6

विटामिन B6 का रसायनिक नाम पाइरिडॉक्सिन होता है। यह जल में विलेय तथा वसा व तेल में अविलेय होता है।
यह खमीर, दूध, अंडा, बंदगोभी आदि में पाया जाता है। इसकी कमी से दुर्बलता, नींद न आना, तंत्रिका तंत्र में अनियमितता आदि रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

(iv) विटामिन B12

विटामिन B12 का रसायनिक नाम साइनोकोबालऐमीन होता है। यह जल में विलेय होता है परंतु वसा व तेल में अविलेय है।
यह यकृत, पनीर, दूध, मांस, मछली, अंडा में पाया जाता है। इसकी कमी से पर्निसियस एनीमिया नामक रोग हो जाता है।

विटामिन C

विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कोर्बिक अम्ल होता है। इसका अणु सूत्र C6H8O6 होता है। यह जल में विलेय परंतु वसा एवं तेल में अविलेय विटामिन है।
विटामिन C के स्रोत – आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अनन्नास आदि रसीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।
कमी से उत्पन्न रोग – स्कर्वी (मसूड़ों से रक्त का बहना)
लक्षण – हड्डियों का कमजोर होना, घाव का देरी से भरना, मसूड़ों से खून आना आदि।

विटामिन D

विटामिन D का रासायनिक नाम एग्रोकैल्सिफेरॉल होता है। यह वसा एवं तेल में विलेय होता है परंतु जल में अविलेय होता है। इसका अणुसूत्र C28H44O होता है।
विटामिन D के स्रोत – सूर्य के प्रकाश से विटामिन D का निर्माण त्वचा द्वारा होता है, दूध, मछली के यकृत का तेल, मक्खन, अंडा तथा मांस आदि।
कमी से उत्पन्न रोग – रिकेट्स अस्थिरोग (बच्चों में), वयस्कों में ओस्टियो मैलेशिया आदि।
लक्षण – दांतों में विकृति, जोड़ों में सूजन आदि।

विटामिन E

विटामिन E का रासायनिक नाम टेकोफेरॉल्स होता है। यह वसा तथा तेल में विलेय एवं जल में अविलेय होता है। इसका अणुसूत्र C29H50O2 होता है।
विटामिन E के स्रोत – वनस्पति तेल, दूध, सूरजमुखी का तेल, अंडा, मछली आदि।
कमी से उत्पन्न रोग – प्रजनन क्षमता को ह्यस, मांसपेशियों में कमजोरी
लक्षण – जंतुओं में पेशी ताकतों का क्षय होना।

विटामिन K

विटामिन K का रासायनिक नाम फाइलोक्विनोन होता है। यह वसा व तेल में विलेय होता है तथा जल में अविलेय होता है। इसका अणुसूत्र C31H46O2 होता है।
विटामिन K के स्रोत – हरे पत्ते वाली सब्जियां, सोयाबीन, गोभी आदि।
कमी से उत्पन्न रोग – रक्त स्कंदन (रक्त का थक्का जमने में अधिक समय लगना)
लक्षण – रक्त का थक्का जमने में अधिक समय लगना, शिशुओं में मस्तिष्क रक्त स्राव का न रुकना।

विटामिन संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 कुल कितने विटामिन होते हैं?

Ans. विटामिन A, B, C, D, E तथा K

Q.2 विटामिन ए का रासायनिक नाम क्या है?

Ans. रेटिनॉल

Q.3 विटामिन K का रासायनिक नाम लिखिए?

Ans. फाइलोक्विनोन


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और 2022 में इलेक्ट्रीकल ब्रांच से पॉलिटेक्निक को पूरा किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

2 thoughts on “विटामिन क्या है, रसायनिक नाम और स्रोत, रोग , विटामिन A, B, C, D, E, K के उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *