12th ke baad kya kare science student | PCM students

अगर आप 12th PCM (Physics, Chemistry and Mathematics) से कर रहे हैं। या आपने 12th कर लिया है। तो आपने यह जरूर सोचा होगा कि अब 12th ke baad kya kare science student.
तो आज हम आपको 12th के बाद स्टूडेंट को करने के लिए जितने भी कैरियर ऑप्शन हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण कैरियर ऑप्शन के बारे में समझाएंगे।
जैसे डिग्री, कोर्स, नेवी, एयरफोर्स,कंप्यूटर आदि।

12th ke baad kya kare science student

1. B.Tech/BE (IIT-JEE/4 YEARS)

साइंस स्टूडेंट के लिए यह ऑप्शन सबसे महत्वपूर्ण है लगभग 70-90% स्टूडेंट इसी करियर ऑप्शंस में जाना चाहते हैं।

B.Tech = Bachelor of Technology
BE = Bachelor of Engineering

यह 4 साल का यूजी प्रोग्राम (अंडर ग्रेजुएट) होता है।
• इन के टॉप कॉलेज लेने के लिए आपको एक कंपटीशन एग्जाम देना पड़ता है। जिसे IIT-JEE कहते हैं। इसके दो लेवल हैं। मेंस (mains) और एडवांस(advance) .
• इसकी कुछ महत्वपूर्ण ब्रांच –
कंप्यूटर साइंस ( मोस्ट पॉपुलर), मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक & टेली-कम्युनिकेशन , आईटी ( इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)
इसके अलावा और बहुत ब्रांच हैं। आप अपनी रूचि के अनुसार अपने ब्रांच को चुन सकते हैं।
Note- ब्रांच को चुनते समय किसी के कहने यह बताने पर अपनी ब्रांच ना चुने। वही ब्रांच चुनें जिसमें आपको रूचि हो, जिसको करने में आपका मन लगता हो यही ब्रांच आपके लिए सबसे बेस्ट ब्रांच है। चाहे वह सिविल , मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस हो।

2. B.Arch (5 Years) – Bachelor of Architecture

साइंस स्टूडेंट जो इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं। उनके लिए यह दूसरा कैरियर ऑप्शन होता है। अगर आपको ड्राइंग, स्केच बनाने में रुचि है। तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है। यह 5 साल का होता है। IIT-JEE के एग्जाम के माध्यम से या 12th की मेरिट बेस पर भी B.Arch के टॉप कॉलेज मिल जाते हैं।

3. B.Sc (3 Years) – Bachelor of Science

यह भी साइंस स्टूडेंट के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह B.Tech/BE के कंपैरिजन में बहुत कम खर्चे में हो जाता है। तथा इसकी वैल्यू भी कम है। इसकी कुछ महत्वपूर्ण फील्ड –
Physics, Chemistry, Mathematics, Agriculture, Statistics, Forensic .

4. B.Com (3 Years) – Bachelor of Commerce

अगर आप कॉमर्स में इंटरेस्ट रखते हैं। तो आप बी-कॉम कर सकते हैं। यह तीन साल का यूजी प्रोग्राम होता है। इसे करके आप बैंकिंग लाइन में जा सकते हैं।

5. Commercial Pilot

अगर आप पायलट बनना चाहते हैं। तो यह कोर्स करें –
(i) Training from aviation institute
(ii) B.Sc aviation science
B.Sc aviation science से करने के बाद आप recruitment post के लिए अप्लाई कर सकते हैं

6. BCA (3 Years) – Bachelors of Computer Application

यह उन स्टूडेंट के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। जो कंप्यूटर लाइन में अपना केरियर बनाना चाहते हैं। यह 3 साल का होता है। इसके बाद आप MCA करके एक कंप्यूटर प्रोफेशनल बन जाएंगे और किसी भी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कंपनी में आसानी से जॉब कर पाएंगे।

7. NDA (Army, Navy or Air force) – National Defence Academy

अगर आप आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में जाना चाहते हैं। तो एनडीए एक अच्छा ऑप्शन है। एनडीए ज्वाइन करने के लिए आपको एक entrance exam देना होता है। एग्जाम क्वालीफाई होने के बाद एनडीए ही आपको बीए, बीएससी और बीटेक करने का ऑप्शन देती है।
पढ़ें…. वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र question in hindi

8. Merchant Navy

इसमें Ship Management एवं बहुत तरीके के काम होते हैं। इसको ज्वाइन करने के लिए आप 12th के बाद ये करें-
(i) 1 year diploma course
(ii) B.Sc nautical technology
(iii) B.Tech naval architecture & ship building
इन तीनों कोर्स में से आप अपनी इच्छा के हिसाब से कोई-सा भी कर सकते हैं। ध्यान दें- तीनों same नहीं है। तीनों अलग-अलग हैं। तीनों में से कोई सा भी कोर्स करने से आप एक जैसे नहीं बनेंगे B.Tech करने वाला ऊंचे लेवल पर होगा तथा B.Sc वाला नीचे होगा।

9. Polytechnic

यह वैसे तो 10th के बाद ही कर सकते हैं। मगर इसे 12th के बाद ही करना चाहिए क्योंकि 12th के बाद करने से ज्यादा परेशानी नहीं पड़ती है। समझने में आसानी होती है। क्योंकि पॉलिटेक्निक के First Year में ज्यादातर कोर्स 12th बेस ही है। यह 10th बेस से तीन साल का तथा 12th बेस से दो साल का होता है। इसमें भी बहुत ब्रांच होती हैं। आप अपने इंटरेस्ट से अपनी ब्रांच चुन लो। पॉलिटेक्निक से फायदा यह है कि इसको करने के बाद ही जॉब मिल जाती है। यह अच्छा ऑप्शन इन छात्रों के लिए है। जो जल्दी जॉब चाहते हैं। सरकारी कॉलेज लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होती है।

10. ITI – Industrial Training Institute

यह उन छात्रों के लिए हैं। जिनको अपनी फैमिली या और परेशानी के कारण ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सकते जिनको 10th के बाद ही जॉब करनी है। और टेक्निकल फील्ड में ही रहना है। यह कुछ ब्रांचों के लिए एक साल तथा कुछ ब्रांचों के लिए दो साल का होता है। आईटीआई की कुछ महत्वपूर्ण ब्रांच में हैं – Electrical, Fitter, Plumber etc.

तो 12th के बाद करने के लिए आपके पास बहुत ऑप्शंस हैं। जिस फिल्ड में आप जाना चाहते हैं। वहां पहले से जो हैं जो सीनियर हैं। उनसे उस फील्ड के बारे में पूछो और ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करो और अपनी सबसे अच्छी फील्ड चुन लो। अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करो।

शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *