कैल्सियम कार्बोनेट क्या है, गुण, रासायनिक सूत्र व नाम, बनाने की विधि, उपयोग

कैल्सियम कार्बोनेट

कैल्सियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र CaCO3 होता है। यह प्रकृति में कई रूप में पाया जाता है जैसे – चूना पत्थर, चाक (खड़िया), संगमरमर आदि। कैल्सियम कार्बोनेट जल में अविलेय श्वेत ठोस होता है। जो मैग्निशियम कार्बोनेट के साथ डोलोमाइट CaCO3·MgCO3 खनिज में मिलता है।

कैल्सियम कार्बोनेट बनाने की विधि

1. बुझे चूने (कैल्सियम हाइड्रोक्साइड) Ca(OH)2 पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित करके कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) प्राप्त होता है।
Ca(OH)2 + CO2 \longrightarrow CaCO3 + H2O
Note – इस अभिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड के अधिक्य से बचना चाहिए क्योंकि CO2 की अधिकता होने पर कैल्सियम बाइकार्बोनेट बन सकता है। जो जल में विलेय है।

2. कैल्सियम क्लोराइड CaCl2 में सोडियम कार्बोनेट क्लोराइड Na2CO3 को मिलाकर क्रिया कराने पर कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3) प्राप्त होता है।
CaCl2 + Na2CO3 \longrightarrow CaCO3 + 2NaCl

पढ़ें… कैल्सियम हाइड्रोक्साइड : बुझा चूना बनाने की विधि, गुण, उपयोग, रासायनिक नाम व सूत्र
पढ़ें… प्लास्टर ऑफ पेरिस : बनाने की विधि, गुण, उपयोग, रासायनिक नाम व सूत्र

कैल्सियम कार्बोनेट के गुण

  • कैल्सियम कार्बोनेट श्वेत रवेदार ठोस पाउडर होता है।
  • यह जल में लगभग अविलेय होता है।
  • यह तनु अम्लों से अभिक्रिया करने के पश्चात कार्बन डाइऑक्साइड, कैल्सियम लवण व जल मुक्त करता है।
    CaCO3 + H2SO4 \longrightarrow CaSO4 + H2O + CO2
    CaCO3 + 2HCl \longrightarrow CaCl2 + H2O + CO2
  • कैल्सियम कार्बोनेट को तेज 1200K ताप पर गर्म करने पर यह विघटित हो जाता है और कार्बन डाइऑक्साइड गैस मुक्त करता है।
    CaCO3 \xrightarrow [गर्म] {1200K} CaO+ CO2

कैल्सियम कार्बोनेट के उपयोग

  1. कैल्सियम कार्बोनेट का उपयोग बिना बुझा चूना, बुझा चूना तथा अन्य कैल्शियम लवणों के निर्माण में होता है।
  2. संगमरमर के रूप में भवन-इमारतों के निर्माण में किया जाता है।
  3. अवक्षेपित कैल्सियम कार्बोनेट का उपयोग उच्च गुणवत्ता वाले कागज के निर्माण में होता है।
  4. एंटासिड तथा टूथपेस्ट के निर्माण में।
  5. कैल्सियम कार्बोनेट को मैग्निशियम कार्बोनेट के साथ फ्लक्स के रूप में लोहे जैसी धातु के निष्कर्षण में प्रयोग किया जाता है।

Note – कैल्सियम कार्बोनेट को चूना पत्थर भी कहते हैं। इसलिए कहीं-कहीं आपने चुना पत्थर (CaCO3) प्रयोग होता हुआ जरूर देखा होगा। तब आप इससे कंफ्यूज न हों। चूना पत्थर मतलब कैल्सियम कार्बोनेट ही है।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *