प्लास्टर ऑफ पेरिस
कैल्शियम हेमीहाइड्रेट को प्लास्टर ऑफ पेरिस (plaster of Paris in Hindi) कहते हैं।
प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम कैल्शियम हेमीहाइड्रेट और रासायनिक सूत्र CaSO4·½H2O होता है। परंतु इसे प्रायः 2CaSO4·H2O सूत्र द्वारा दर्शाते हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद रंग का चूर्ण होता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने की विधि
जिप्सम (CaSO4·2H2O) को 393K ताप पर गर्म करने पर कैल्शियम हेमीहाइड्रेट बनता है। जिसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं।
\scriptsize \begin{array}{rcl} 2(CaSO_4·2H_2O \\ जिप्सम \end{array} \xrightarrow [गर्म] {393K} \scriptsize \begin{array}{rcl} 2CaSO_4·H_2O \\ प्लास्टर\,ऑफ\,पेरिस \end{array} + 3H2O
प्लास्टर ऑफ पेरिस के गुण
- प्लास्टर ऑफ पेरिस सफेद रंग का चूर्ण होता है।
- यह जल के साथ क्रिया करके ऊष्मा मुक्त करता है एवं यह जल अवशोषित करके शीघ्र ही जिप्सम में परिवर्तित होकर जम जाता है। इस प्रक्रिया को प्लास्टर ऑफ पेरिस का जमना कहते हैं।
2CaSO4·H2O + 3H2O \longrightarrow 2(CaSO4·2H2O) - 393K ताप से उच्च ताप पर प्लास्टर ऑफ पेरिस को गर्म करने पर जल नहीं बचता है। तथा शुष्क कैल्शियम सल्फेट (CaSO4) बनता है। जिसे मृत तापित प्लास्टर (dead burnt plaster) कहते हैं।
प्लास्टर ऑफ पेरिस के उपयोग
- प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में टूटी हुई हड्डियों पर प्लास्टर करने में होता है।
- इसको अधिकतर उपयोग भवन निर्माण में होता है।
- दंत चिकित्सा में भी प्लास्टर ऑफ पेरिस प्रयोग किया जाता है।
- सांचे व मूर्ति के निर्माण में।
- खिलौने तथा सजावटी सामान को बनाने में।
Note – कभी-कभी यह पूछ लिया जाता है। कि कैल्शियम हेमीहाइड्रेट का रासायनिक सूत्र लिखिए?
कैल्शियम हेमीहाइड्रेट को ही प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CaSO4·½H2O होता है लेकिन कहीं-कहीं इसे 2CaSO4·H2O द्वारा भी निरूपित करते हैं। इसलिए आप सभी छात्र-छात्राएं इससे कंफ्यूज न हों।
Sir pdf bhej dijiye plz