डाल्टन का आंशिक दाब का नियम किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए

सन् 1801 ई० में वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने एक नियम का प्रतिपादन किया। जिसे डाल्टन का आंशिक दाब का नियम (Dalton law of partial pressures in Hindi) कहते हैं।

डाल्टन का आंशिक दाब का नियम

इस नियम के अनुसार, स्थिर ताप पर किसी पात्र में रखी गैसों के मिश्रण का कुल दाब, घटक गैसों के आंशिक दाब के योग के बराबर होता है।
माना किसी ताप पर पात्र में रखी गैसों के मिश्रण का कुल दाब pकुल है तथा घटक गैसों का आंशिक दाब क्रमशः p1, p2, p3 ….. है तो
डाल्टन के आंशिक दाब के नियम के अनुसार
\footnotesize \boxed { p_{कुल} = p_1 + p_2 + p_3 + .............. }
किसी गैस का आंशिक दाब = मोल प्रभाज × गैस का कुल दाब

जब अन्योन्य क्रिया से विहीन गैसों को ताप की समान परिस्थितियों में आयतन वाले पात्र में अलग-अलग बंद किया जाता है। तो प्रत्येक गैस द्वारा उत्पन्न किए गए दाब को गैस का आंशिक दाब कहते हैं।
गैसीय मिश्रण का ताप और कुल आयतन तथा मिश्रण में उपस्थित विभिन्न गैसों के मोलों की संख्याएं अगर ज्ञात है तो गैसों का आंशिक दाब निम्न समीकरण द्वारा ज्ञात किया जा सकता है।
\footnotesize \boxed { गैस\,का\,आंशिक\,दाब = \frac{गैस\,के\,मोलों\,की\,संख्या}{मिश्रण\,का\,कुल\,आयतन} × RT }

जहां R गैस नियतांक है। जिसका मान 8.3145 × 107 अर्ग/मोल-K होता है। तथा T परमताप है।

आंशिक दाब के नियम के उदाहरण

Q.1 माना A और B गैसों का एक मिश्रण है। जिसका कुल दाब 762mm है। यदि मिश्रण में गैस A के मोल 0.015 हैं तथा गैस B के मोल 0.008 हैं तब गैसों के आंशिक दाब ज्ञात कीजिए?

हल – A और B गैसों का कुल दाब = 762 mm
गैस A के मोलों की संख्या = 0.015
गैस B के मोलों की संख्या = 0.008
तब सूत्र से
गैस का आंशिक दाब = \frac{गैस\,के\,मोलों\,की\,संख्या}{मिश्रण\,का\,कुल\,आयतन} × कुल दाब
गैस A का आंशिक दाब pA = \frac{0.015}{0.015 + 0.008} × 762
गैस A का आंशिक दाब pA = 497 mm
तथा गैस B का आंशिक दाब pB = \frac{0.008}{0.008 + 0.015} × 762
गैस B का आंशिक दाब pB = 265 mm
अतः गैस A का आंशिक दाब = 497 mm
तथा गैस B का आंशिक दाब = 265 mm

पढ़ें… अंतरा आणविक बल क्या है यह कितने प्रकार के होते हैं, अंतरा अणुक बल

Note – किसी एक गैस का आंशिक दाब ज्ञात करने के बाद दूसरी गैस का आंशिक दाब निम्न सूत्र से भी ज्ञात किया जा सकता है।
गैस का कुल आंशिक दाब = घटक गैसों के आंशिक दाब का योग
\footnotesize \boxed { p_{कुल} = p_A + p_B }

जैसे उपरोक्त उदाहरण में गैस A का आंशिक दाब 497 mm है तथा कुल दाब 762 mm है तो गैस B का आंशिक दाब इस प्रकार ज्ञात कर सकते हैं।
762 = 497 + pB
pB = 762 – 497
pB = 265 mm
अतः गैस B का आंशिक दाब = 265 mm है।

इस सूत्र का भी प्रयोग किया जा सकता है जब एक गैस तथा कुल गैस का आंशिक दाब ज्ञात हो। आप दोनों तरीकों में से किसी भी तरीके का प्रयोग कर सकते हैं। जो आपको आसान लगता हो।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *