RNA क्या है, डीएनए और आरएनए में अंतर, कार्य, संरचना, RNA in Hindi

RNA भी न्यूक्लिक अम्ल का एक प्रकार है। जैसा हमने न्यूक्लिक अम्ल वाले लेख में पढ़ चुके हैं। कि न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते हैं। DNA तथा RNA

इससे पिछले लेख में हम एवं न्यूक्लिक अम्ल के बारे में पढ़ चुके हैं अगर आपने पहले नहीं पढ़े हैं तो आप जरूर पढ़ें..
न्यूक्लिक अम्ल क्या है, सूत्र, रासायनिक गुण, संरचना
डीएनए क्या है प्रकार, कार्य तथा संरचना बताइए

RNA क्या है

RNA का पूरा नाम राइबोस न्यूक्लिक अम्ल (ribose nucleic acid in Hindi) होता है। आरएनए अणुओं में राइबोस शर्करा होती है। जबकि डीएनए अणुओं में डीऑक्सी राइबोस शर्करा होती है। कोशिका में प्रोटीन का संश्लेषण RNA अणुओं द्वारा ही होता है आरएनए में चार क्षारक होते हैं।
1. एडीनीन
2. ग्वानीन
3. साइटोसीन
4. यूरेसिल

आरएनए में प्रथम तीन क्षारक डीएनए के समान ही होते हैं तथा चतुर्थ क्षारक भिन्न होता है। डीएनए में थायमीन होता है। जबकि आरएनए में यूरेसिल होता है।
RNA (अथवा DNA) के पूर्ण जल अपघटन से एक पेंटोस शर्करा, फॉस्फोरिक अम्ल तथा नाइट्रोजन युक्त विषम चक्रीय यौगिक प्राप्त होते हैं। जिसे क्षारक कहते हैं। RNA में राइबोस शर्करा होती है। जिसका चित्र नीचे दर्शाया गया है एवं कार्बन की गिनती को भी लिखा गया है।

RNA क्या है

RNA की संरचना

RNA की द्वितीयक संरचना में कुंडली केवल एक रज्जुक से निर्मित होती है एवं यह कभी-कभी अपनी संरचना को मोड़कर द्वि-कुंडलीय संरचना का निर्माण कर लेती है।
आरएनए अणु तीन प्रकार के होते हैं।
1. संदेशवाहक RNA – जिसे m-RNA द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
2. राइबोसोमल RNA – जिसे r-RNAद्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
3. अंतरण RNA – जिसे t-RNA द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

DNA और RNA में अंतर

DNA और RNA अणुओं में दो प्रकार की भिन्नताएं (अंतर) पायी जाती हैं। संरचनात्मक अंतर तथा क्रियात्मक अंतर।
संरचनात्मक अंतर

  1. डीएनए में β-D-डीऑक्सी राइबोस शर्करा होती है जबकि आरएनए में β-D-राइबोस शर्करा होती है।
  2. DNA में एडीनीन, सायटोसीन, ग्वानीन तथा थायमीन क्षारक होते हैं जबकि RNA में एडीनीन, सायटोसीन, ग्वानीन तथा यूरेसिल क्षारक होते हैं।
  3. DNA की द्वि-कुंडलित (द्वि-रज्जु) संरचना होती है। जबकि RNA की संरचना एकल कुंडलित (एकल-रज्जु) पाई जाती है।
  4. DNA अणु अत्यधिक बड़े होते हैं जबकि RNA अणु अपेक्षाकृत छोटे होते हैं।

संरचनात्मक अंतर

  1. DNA अनुवांशिक गुणों के स्थानांतरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जबकि RNA प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करता है।
  2. DNA में प्रतिकरण का एक विशेष गुण पाया जाता है जबकि RNA में प्रतिकरण का गुण सामान्यतः नहीं पाया जाता है।

RNA संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 RNA full form in Hindi?

Ans. राइबोस न्यूक्लिक अम्ल

Q.2 आरएनए की संरचना होती है?

Ans. एकल कुंडलित


शेयर करें…

3 thoughts on “RNA क्या है, डीएनए और आरएनए में अंतर, कार्य, संरचना, RNA in Hindi

  1. Thanks
    Mere liy ye bahut kaam me aai hai aapki banai gai. Study link se mene. Padai ki or mere 87.50% parsent bana hai

    Thank you 🥰🥰🌹🌹🌹😘😘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *