विमा, विमीय सूत्र समीकरण किसे कहते हैं | dimension in Hindi class 11 PDF download

इस अध्याय के अंदर लगभग सभी भौतिक राशियों के विमीय सूत्र दिए गए हैं। एवं विमा की परिभाषा, विमीय सूत्र कैसे प्राप्त करते हैं तथा पीडीएफ भी दी गई है। जो आप students free download कर सकते हैं।

विमा

मूल मात्रकों पर लगने वाली घातों को विमा (dimension in hindi) कहते हैं।

विमीय सूत्र

यदि किसी भौतिक राशि की विमायें द्रव्यमान में a, लंबाई में b, समय में c, तथा ताप में d है। तो उनका विमीय सूत्र निम्न होगा।
[MaLbTcθd]
इस सूत्र को उपयुक्त भौतिक राशि का विमीय सूत्र (dimension formula in hindi) कहते हैं। विमीय सूत्र को बड़ी कोष्टक [ ] के बीच में लिखा जाता है।

पढ़ें… 11वीं भौतिक नोट्स | 11th class physics notes in Hindi

विमीय सूत्र ज्ञात करना

किसी भी भौतिक राशि का विमीय सूत्र ज्ञात करने के लिए सबसे पहले उस राशि को उसके मात्रकों में तोड़ लेते हैं एवं फिर उन मात्रकों को मीटर, द्रव्यमान, समय तथा ताप के पदों में व्यक्त करते हैं उसके बाद उस भौतिक राशि का विमीय सूत्र बनकर तैयार हो जाता है।
जैसे – कार्य का विमीय सूत्र —
कार्य = बल × विस्थापन
अब इसे मीटर, द्रव्यमान, समय में बाटेंगे
कार्य = द्रव्यमान × त्वरण × विस्थापन
चूंकि विस्थापन भी लंबाई ही होती है तो
कार्य = द्रव्यमान × मीटर/सेकंड2 × मीटर
कार्य = द्रव्यमान × मीटर2/सेकंड2
कार्य = द्रव्यमान × मीटर2 × सेकंड-2
कार्य = [ML2T-2] अतः कार्य का विमीय सूत्र [ML2T-2] होता है।
यह विधि विमीय सूत्र ज्ञात करने की सबसे आसान विधि है लेकिन आपको इसके लिए सभी सूत्र याद होने चाहिए।
पढ़ें.. भौतिक विज्ञान के सूत्र

ध्यान दें.. क्षेत्रफल का विमीय सूत्र [L2] होता है इसे [M0L2T0] भी लिखा जा सकता है। चूंकि 10 = 1 ही होता है।

विभिन्न भौतिक राशियां एवं उनके विमीय सूत्र

क्रम संख्याभौतिक राशिसूत्रविमीय सूत्र
1क्षेत्रफललंबाई × चौड़ाई[L2] या [M0L2T0]
2आयतनलंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई[L3] या [M0L3T0]
3वेग या चालदूरी/समय[LT-1]
4त्वरणवेग-परिवर्तन/समय[LT-2]
5घनत्वद्रव्यमान/आयतन[ML-3]
6बल या तनावद्रव्यमान × त्वरण[MLT-2]
7कार्य या गतिज ऊर्जाबल × विस्थापन[ML2T-2]
8शक्तिकार्य/समय[ML2T-3]
9संवेगद्रव्यमान × वेग[MLT-1]
10स्थितिज ऊर्जाद्रव्यमान × त्वरण × दूरी[ML2T-2]
11आवेगबल × समय[MLT-1]
12दाबबल/क्षेत्रफल[ML-1T-2]
13पृष्ठ तनावबल/लंबाई[MT-2]
14बल नियतांकबल/लंबाई में परिवर्तन[MT-2]
15बल आघूर्णबल × लंबवत् दूरी[ML2T-2]
16प्रतिबलबल/क्षेत्रफल[ML-1T-2]
17विकृतिलंबाई में वृद्धि/प्रारंभिक लंबाईविमाहीन
18प्रत्यास्थता गुणांकप्रतिबल/विकृति[ML-1T-2]
19गुरुत्वाकर्षण नियतांकबल × दूरी2/द्रव्यमान2[M-1L3T-2]
20जड़त्व आघूर्णद्रव्यमान × दूरी2[ML2]
21कोणीय वेगकोण/समय[T-1]
22कोणीय संवेगजड़त्व आघूर्ण × कोणीय वेग[ML2T-1]
23कोणीय त्वरणकोणीय वेग/समय[T-2]
24विशिष्ट ऊष्माउष्मीय ऊर्जा/द्रव्यमान × ताप वृद्धि[L2T-2θ-1]
25गुप्त ऊष्माऊष्मीय ऊर्जा/द्रव्यमान[L2T-2]
26वोल्ट्समान नियतांकगतिज ऊर्जा/ताप[ML2T-2θ-1]
27गैस नियतांकदाब × आयतन/ताप[ML2T-2θ-1]
28ऊष्मा धारिताद्रव्यमान × विशिष्ट ऊष्मा[ML2T-2θ-1]
29प्लांक नियतांकऊर्जा/आवृत्ति[ML2T-1]
30वेग प्रवणतावेग-परिवर्तन/दूरी[T-1]
31श्यानता गुणांकबल/क्षेत्रफल × वेग प्रवणता[ML-1T-1]
32आवृत्ति1/आवर्तकाल[T-1]
33घूर्णनत्रिज्या दूरी[L]
34गुरुत्वीय विभवकार्य/द्रव्यमान[L2T-2]
35स्प्रिंग बल नियतांकबल/लंबाई में वृद्धि[MT-2]
36चुंबकीय फ्लक्सन्यूटन-मीटर/एंपियर[ML2T-2A-1]
37चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रतान्यूटन/एंपियर-मीटर[MT-2A-1]

विमा विमीय सूत्र pdf download

अगर आप सभी students विमीय सूत्रों को offline पढ़ना चाहते हो या अपने दोस्तों में शेयर करना चाहते हैं। तो आपके लिए पीडीएफ भी दिया गया है जिसका लिंक नीचे है आप बहुत डाउनलोड कर सकते हैं।

Download विमीय सूत्र pdf

विमीय chapter FAQ

1. आवेग का विमीय सूत्र क्या है?

आवेग का विमीय सूत्र [MLT-1] है।

2. त्वरण का विमीय सूत्र क्या है?

त्वरण का विमीय सूत्र [LT-2] है।

3. संवेग का विमीय सूत्र क्या है?

संवेग का विमीय सूत्र [MLT-1] है।


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

2 thoughts on “विमा, विमीय सूत्र समीकरण किसे कहते हैं | dimension in Hindi class 11 PDF download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *