भारी जल क्या है, बनाने की विधि, भौतिक व रासायनिक गुण, सूत्र एवं उपयोग

भारी जल

ड्यूटीरियम ऑक्साइड को भारी जल (heavy water in Hindi) कहते हैं। इसका रसायनिक सूत्र D2O होता है।
वैज्ञानिक एच.सी. यूरे और ई.डब्ल्यू. वाशबर्न ने भारी जल की खोज की थी। इन्होंने ज्ञात किया कि साधारण जल के 6000 भागों में से लगभग 1 भाग भारी जल का होता है। भारी जल विस्तृत रूप से नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रॉन मंदक के रूप में प्रयोग किया जाता है।

भारी जल बनाने की विधि

1. जल के विद्युत अपघटन द्वारा – जल का विद्युत अपघटन करने पर ड्यूटीरियम की तुलना में हाइड्रोजन लगभग 6 गुना से अधिक शीघ्रता से मुक्त होती है अतः निम्न क्रम में क्षारीय जल का विद्युत अपघटन कराने पर उससे भारी जल प्राप्त किया जा सकता है।

2. ड्यूटीरियम से – साधारण हाइड्रोजन से प्रभाजी आसवन या गैसीय विसरण द्वारा ड्यूटीरियम को अलग किया जा सकता है।
ड्यूटीरियम को ऑक्सीजन में जलाने पर भारी जल प्राप्त होता है।
2D2 + O2 \longrightarrow 2D2O

भारी जल के भौतिक गुण

  • भारी जल रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादहीन द्रव है।
  • भारी जल का गलनांक 276.8K तथा क्वथनांक 374.4K होता है।
  • भारी जल का 298K ताप पर घनत्व 1.1059 ग्राम/सेमी3 होता है।
  • भारी जल, साधारण जल की अपेक्षा मंद गति से कार्य करता है।

पढ़ें… हाइड्रोजन परॉक्साइड क्या है, बनाने की विधि, भौतिक व रासायनिक गुण, उपयोग, सूत्र

भारी जल के रसायनिक गुण

1. विद्युत अपघटन – निर्जल सोडियम कार्बोनेट या फास्फोरस पेंटोक्साइड की उपस्थिति में भारी जल D2O का विद्युत अपघटन करने पर ड्यूटीरियम और ऑक्सीजन मुक्त होती है।
2D2O \longrightarrow 2D2 + O2

2. भारी जल की सोडियम से अभिक्रिया द्वारा ड्यूटी रियम प्राप्त होती है।
2D2O + 2Na \longrightarrow 2NaOD + D2

3. भारी जल D2O, कैल्शियम हाइड्राइट CaH2 से अभिक्रिया करके ड्यूटेरों हाइड्रोजन DH तथा कैल्सियम ड्यूटेरोक्साइड Ca(OD)2 प्राप्त होता है।
CaH2 + 2D2O \longrightarrow Ca(OD)2 + 2DH

भारी जल के उपयोग

  1. भारी जल ड्यूटीरियम तथा इसके यौगिक बनाने में प्रयोग किया जाता है।
  2. इसका उपयोग नाभिकीय रिएक्टरों में न्यूट्रॉन मंदक के रूप में होता है।
  3. भारी जल का उपयोग ट्रेसर के रूप में रसायनिक तथा जैव अभिक्रियाओं के अध्ययन में किया जाता है।
  4. यह आयनिक और अनायनिक हाइड्रोजन में विभेद करने में प्रयोग होता है।

भारी जल संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 भारी जल के खोजकर्ता कौन हैं?

Ans. एच.सी. यूरे और ई.डब्ल्यू. वाशबर्न

Q.2 भारी जल का उच्च घनत्व किस ताप पर होता है?

Ans. 11.2°C या 284.2K

Q.3 सोडियम भारी जल से अभिक्रिया करता है?

Ans. हां


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

One thought on “भारी जल क्या है, बनाने की विधि, भौतिक व रासायनिक गुण, सूत्र एवं उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *