इस पाठ में कार्य, ऊर्जा और शक्ति के सभी बिंदुओं पर विस्तार से सरल भाषा में अध्ययन किया जाएगा।
एवं बड़े टॉपिकों से एक अलग अध्याय बनाया गया है जिन सभी का लिंक इसी अध्याय में मिल जाएगा। इस चैप्टर के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक कार्य उर्जा प्रमेय हैं। इससे संबंधित प्रश्न जरूर आता है जो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होता है वह भी इस अध्याय में शामिल किया गया है।
कार्य, ऊर्जा और शक्ति नोट्स
इस अध्याय में बहुत सी ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं हैं जिन पर बहुविकल्पीय प्रशन बनते हैं। उनमें से कुछ बिंदु नीचे दर्शाए गए हैं –
• कार्य ऊर्जा प्रमेय न्यूटन के गति का प्रथम नियम का समाकल रूप है।
• 1 जूल में 107 अर्ग होते हैं।
• किसी पिंड का संवेग दोगुना करने पर उसकी गतिज ऊर्जा चार गुना हो जाती है।
• शक्ति का C.G.S. प्रणाली में मात्रक अर्ग/सेकंड होता है।
• 1 अश्व शक्ति में 746 वाट होते हैं।
• 1 किलोवाट घंटा में 3.6 × 106 जूल होते हैं।
• गुरुत्वीय बल तथा स्प्रिंग का बल संरक्षी बल का उदाहरण है जबकि श्यान बल तथा घर्षण बल असंरक्षी बल के उदाहरण हैं।
• दो पिंडों की प्रत्यास्थ टक्कर में निकाय की गतिज ऊर्जा व संवेग दोनों संरक्षित रहते हैं।
• E = mc2 आइंस्टीन का द्रव्यमान ऊर्जा संबंध है।
संरक्षी बल
वह बल जिसके द्वारा किसी वस्तु के विरुद्ध किया गया कार्य वस्तु के प्रगमन मार्ग पर निर्भर नहीं करता है केवल वस्तु की प्रारंभिक व अंतिम स्थितियों पर निर्भर करता है। इस प्रकार के बल को संरक्षी बल कहते हैं।
उदाहरण – गुरुत्वीय बल
पढ़ें… 11वीं भौतिक नोट्स | 11th class physics notes in Hindi
असंरक्षी बल
वह बल जिसके द्वारा किसी वस्तु के विरुद्ध किया गया कार्य वस्तु के प्रगमन पथ तथा प्रारंभिक व अंतिम स्थितियों पर निर्भर करता है असंरक्षी बल कहलाता है।
उदाहरण – घर्षण बल
Physics class 11 Chapter 6 notes in Hindi
कार्य ऊर्जा तथा शक्ति अध्याय संबंधी सभी अन्य टॉपिक निम्न प्रकार से हैं-
- शक्ति किसे कहते हैं, परिभाषा, सूत्र, सामर्थ्य क्या है विमीय सूत्र तथा SI मात्रक दीजिए
- कार्य ऊर्जा प्रमेय क्या है सिद्ध कीजिए, निगमन, कथन | work energy theorem in Hindi
- स्थितिज ऊर्जा की अभिधारणा किसे कहते हैं | प्रकार, सूत्र, उदाहरण
- ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत क्या है परिभाषा, मात्रक, प्रकार, नियम, energy in Hindi
- संघट्टय क्या है प्रत्यास्थ और अप्रत्यास्थ संघट्टय, अर्थ, सिद्धांत, परिभाषा, प्रकार, संरक्षित रहता है
- यांत्रिक ऊर्जा संरक्षण का नियम लिखिए, सूत्र, | conservation of mechanical energy in hindi
jio
Vinita
hii my name is hardik