सिलिकन डाइऑक्साइड क्या है संरचना | सिलिकन कार्बाइड बनाने की विधि, गुण, उपयोग

सिलिकन डाइऑक्साइड

सिलिकन डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र SiO2 होता है। भू-पर्पटी का लगभग 95% भाग सिलिका तथा सिलीकेट के द्वारा बना होता है। सिलिकन डाइऑक्साइड को सामान्यतः सिलिका नाम से जाना जाता है। सिलिकन डाइऑक्साइड के अनेक क्रिस्टल संरचनात्मक रूप में मिलते हैं।
सिलिकन डाइऑक्साइड एक सहसंयोजक त्रिविमीय जालक युक्त ठोस है। इसमें सिलिकन परमाणु चतुष्फलकीय रूप में चार ऑक्सीजन परमाणु से सहसंयोजक बंध द्वारा जुड़ा रहता है। सिलिकन डाइऑक्साइड की त्रिविमीय संरचना को चित्र में प्रदर्शित किया गया है।

सिलिकन डाइऑक्साइड
सिलिकन डाइऑक्साइड की त्रिविमीय संरचना

सिलिकन डाइऑक्साइड के कुछ रूप क्वार्ट्ज, क्रिस्टलो बेलाइट तथा ट्राई डाईमाइट है।
क्वार्ट्ज का उपयोग दाब विद्युत बनाने में किया जाता है। इससे घड़ियां, रेडियो, दूरदर्शन प्रसारण तथा रेडियो संचार व्यवस्था आदि का निर्माण संभव हो सका है।

पढ़ें… कार्बन डाइऑक्साइड क्या है, सूत्र CO2, उपयोग, बनाने की विधि, गुण
पढ़ें… सिलिकॉन क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग और रसायनिक सूत्र

सिलिकन कार्बाइड

सिलिकन कार्बाइड का रासायनिक सूत्र SiC होता है जिसे सामान्यतः कार्बोरन्डम (carborundum) कहा जाता है। यह अत्यधिक कठोर तथा रासायनिक रूप से स्थाई पदार्थ है।
सिलिकन कार्बाइड को बनाने के लिए सिलिका को कार्बन की अधिक मात्रा के साथ विद्युत द्वारा गर्म करके बनाया जाता है।
SiO2 + 3C \longrightarrow SiC + 2CO

सिलिकन कार्बाइड के गुण

  • शुद्ध सिलिकन कार्बाईड रंगहीन, पारदर्शी क्रिस्टलीय ठोस होता है। जबकि अशुद्ध सिलिकन कार्बाइड के क्रिस्टल हरे, भूरे अथवा काले रंग के हो सकते हैं।
  • सिलिकन कार्बाइड की संरचना डायमंड के समान होती है। चूंकि सिलिकन कार्बाइड में सिलिकन Si तथा कार्बन C परमाणुओं की त्रिविमीय संरचना होती है। तथा प्रत्येक Si एवं C का परमाणु अन्य प्रकार के परमाणुओं द्वारा चतुष्फलकीय रूप से घिरा होता है।
  • सिलिकन कार्बाइड रासायनिक रूप से अक्रिय पदार्थ होते हैं। यह हाइड्रोफ्लुओरिक अम्ल एवं अन्य अम्ल से अभिक्रिया नहीं करता है।

सिलिकन कार्बाइड के उपयोग

  1. सिलिकन कार्बाइड का व्यापक उपयोग एक उभयधर्मी के रूप में किया जाता है।
  2. अधिक कठोरता होने के कारण इसका उपयोग होनस्टोन, घर्षण व्हील, बेटस्टोन, पॉलिस स्टोन, पॉलिस क्लॉथ तथा रेगमाल आदि वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है।
  3. उच्च ऊष्मा चालकता होने के कारण SiC का उपयोग धातुओं को गलाने के लिए क्रुसिबल बनाने में किया जाता है।

शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *