क्षार धातु किसे कहते हैं, वर्ग 1 के तत्व के गुण और उदाहरण क्या हैं

क्षार धातु

आवर्त सारणी में s-ब्लॉक के वर्ग 1 में हाइड्रोजन को छोड़कर अन्य 6 तत्वों को क्षार धातु (alkali metal in Hindi) कहते हैं। यह तत्व लीथियम (Li), सोडियम (Na), पोटैशियम (K), रूबीडियम (Rb), सीजियम (Cs) और फ्रेन्सियम (Fr) हैं।
वर्ग 1 के तत्वों को क्षार धातु क्यों कहा जाता है?
इन तत्वों को क्षार धातु इसलिए कहा जाता है। क्योंकि यह तत्व जल के साथ क्रिया करके क्षारीय प्रकृति के हाइड्रोक्साइड बनाते हैं। यह तत्व धातु हैं और इनके हाइड्रोक्साइड प्रबल क्षार हैं। इन तत्वों में फ्रेन्सियम एक रेडियोएक्टिव है। इसकी अर्धआयु 21 मिनट है।

क्षार धातुओं का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

सभी क्षार धातुओं के तत्वों में एक संयोजी इलेक्ट्रॉन होता है तथा उससे पिछले (अंतिम दूसरे) कोश की अक्रिय गैस की संरचना होती है। क्षार धातुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न प्रकार से हैं।
1. लीथियम Li – (3) ⇒ 1s2 2s1
2. सोडियम Na – (11) ⇒ 1s2 2s22p6 3s1
3. पोटैशियम K (19) ⇒ 1s2 2s22p6 3s23p6 4s1
4. रूबीडियम Rb – (37) ⇒ 1s2 2s22p6 3s23p6 3d10 4s24p6 5s1
5. सीजियम Cs – (55) ⇒ 1s2 2s22p6 3s23p6 3d10 4s24p64d10 5s25p6 6s1 या [Xe]6s1
6. फ्रेन्सियम Fr – (87) ⇒ 1s2 2s22p6 3s23p6 3d10 4s24p64d10 4f14 5s2 5p65d10 6s26p6 7s1 या [Rn]7s1

क्षार धातुओं की आयनिक त्रिज्याएं

क्षार धातुओं की परमाणु तथा आयनिक त्रिज्याएं में वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर बढ़ती जाती हैं। अर्थात आकार लीथियम Li से सीजियम Cs तक बढ़ता है।

पढ़ें… हाइड्रोजन क्या है, बनाने की विधि, भौतिक व रासायनिक गुण, उपयोग, प्रकार, समस्थानिक
पढ़ें… लीथियम का असंगत व्यवहार | लिथियम और मैग्नीशियम का विकर्ण संबंध

विद्युतऋणात्मकता

आवर्त में क्षार धातुओं की विद्युत ऋणात्मकता सबसे कम होती है। वर्ग में परमाणु क्रमांक के बढ़ने के साथ-साथ विद्युत ऋणात्मकता का मान घटता जाता है।

क्षार धातुओं के भौतिक गुण

  • क्षार धातुएं बहुत ही नर्म, हल्की तथा चांदी के समान श्वेत होती हैं।
  • बड़ा आकार होने के कारण इनका घनत्व बहुत ही कम होता है।
  • क्षार धातुओं के गलनांक और क्वथनांक कम होते हैं।
  • वर्ग 1 के सभी तत्व +1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं।
  • क्षार धातुएं तथा इनके लवण ऑक्सीकारक ज्वाला को अभिलाक्षणिक रंग प्रदान करते हैं।
गुणलीथियमसोडियमपोटैशियमरूबीडियमसीजियमफ्रेन्सियम
परमाणु क्रमांक31119375587
परमाणु भार6.9422.9939.1085.47132.91(223)
गलनांक K454371336312302
क्वथनांक K161511561032961944
घनत्व g/cm³0.530.970.861.531.90

क्षार धातुओं के रासायनिक गुण

1. ऑक्साइड – सभी क्षार धातु ऑक्साइड बनाती हैं जो कि स्वभाव में क्षारीय होती हैं।
4Li (s) + O2 (g) \longrightarrow 2Li2O

2. क्षार धातुएं में जल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोक्साइड तथा डाइहाइड्रोजन बनाती हैं। जहां M क्षार धातु है।
2M + 2H2O \longrightarrow 2M+ + 2OH + H2

3. हाइड्राइड – क्षार धातुएं 673K ताप पर हाइड्रोजन से क्रिया करके हाइड्राइट बनाती हैं जहां M क्षार धातु का प्रतीक है।
2M + H2 \longrightarrow 2MH

क्षार धातु के उपयोग

  1. लीथियम का उपयोग महत्वपूर्ण मिश्रधातुओं के निर्माण में किया जाता है।
  2. द्रव सोडियम का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में शीतलक के रूप में होता है।
  3. पोटैशियम क्लोराइड का उपयोग उर्वरक के रूप में होता है।

क्षार धातु संबंधी प्रश्न उत्तर

Q.1 वर्ग 1 के तत्व क्या कहलाते हैं?

Ans. क्षार धातु

Q.2 क्षार धातु में कुल कितने तत्व हैं?

Ans. 6 तत्व


शेयर करें…

One thought on “क्षार धातु किसे कहते हैं, वर्ग 1 के तत्व के गुण और उदाहरण क्या हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *