बोरेक्स अथवा सुहागा क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग, रासायनिक नाम व सूत्र

बोरेक्स

बोरेक्स, बोरॉन का एक महत्वपूर्ण यौगिक है। बोरेक्स का रासायनिक सूत्र Na2B4O7 · 10H2O होता है। तथा बोरेक्स का रासायनिक नाम सोडियम टेट्राबोरेट है। यह श्वेत रंग का क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है बोरेक्स (borax in Hindi) को सुहागा भी कहा जाता है। जिसके अनेक उपयोग हैं।

बोरेक्स (सुहागा) बनाने की विधि

कोलेमेनाइट खनिज Ca2B6O11 को सांद्रित सोडियम कार्बोनेट के जलीय विलयन के साथ उबालने पर बोरेक्स का निर्माण होता है।
\scriptsize \begin{array}{rcl} Ca_2B_6O_{11} \\ कोलेमेनाइट \end{array} + \scriptsize \begin{array}{rcl} 2Na_2CO_3 \\ सोडियम\,कार्बोनेट \end{array} \longrightarrow \scriptsize \begin{array}{rcl} Na_2B_4O_7 \\ बोरेक्स \end{array} + 2NaBO2 + 2CaCO3
बोरेक्स छनित को क्रिस्टलीकरण द्वारा प्राप्त किया जाता है।

पढ़ें… बोरॉन का असंगत व्यवहार को समझाइए एवं इसके महत्वपूर्ण यौगिक
पढ़ें… ऑर्थोबोरिक अम्ल या बोरिक अम्ल क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग व सूत्र

बोरेक्स के गुण

  • बोरेक्स सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस होता है। इसके 10 अणु क्रिस्टलीय जल के होते हैं।
  • बोरेक्स जल के साथ क्रिया करके क्षारीय विलयन बनाता है।
    Na2B4O7 + 7H2O \longrightarrow 2NaOH + \scriptsize \begin{array}{rcl} 4H_3BO_3 \\ ऑर्थोबोरिक\,अम्ल \end{array}
  • बोरेक्स के गर्म सांद्रित जलीय विलयन की H2SO4 के साथ क्रिया कराने के पश्चात विलयन को ठंडा करने पर ऑर्थोबोरिक अम्ल क्रिस्टल के रूप में प्राप्त होता है।
    Na2B4O7 + H2SO4 + 5H2O \longrightarrow 4H3BO3 + Na2SO4
  • गर्म करने पर बोरेक्स से सर्वप्रथम जल के अणु का निष्कासन होता है एवं बोरेक्स फूल जाता है। तथा पुनः ओर गर्म किए जाने पर बोरेक्स एक पारदर्शी द्रव में बदल जाता है जो कुछ समय पश्चात कांच के समान ठोस में परिवर्तित हो जाता है। जिसे बोरेक्स बीड (Borax Bead) कहते हैं।
    \scriptsize \begin{array}{rcl} Na_2B_4O_7 · 10H_2O \\ बोरेक्स (क्रिस्टल) \end{array} \xrightarrow {∆} \scriptsize \begin{array}{rcl} Na_2B_4O_7 \\ बोरेक्स (निर्जल) \end{array} \xrightarrow {∆} 2NaBO2 + B2O3
    बोरेक्स बीड को रंगीन धातु लवणों या रंगीन धातु ऑक्साइड के साथ गर्म करने पर रंगीन बोरेक्स बीड बनता है।
    उदाहरण – जब बोरेक्स को कोबाल्ट ऑक्साइड (CoO) के साथ बुन्सर बर्नर पर गर्म करते हैं। तब नीले रंग का मनका [Co(BO2)] बनता है।

Note – बोरेक्स बीड (Borax Bead) को एनसीआरटी बुक में बोरेक्स मनका नाम से निरूपित किया गया है। इसलिए अगर कहीं बोरेक्स बीड या मनका लिखा हो, तो समझ जाना कि यह दोनों एक जैसे ही हैं। इन दोनों में से आप किसी भी नाम का प्रयोग कर सकते हैं।

बोरेक्स के उपयोग

  1. बोरेक्स का उपयोग गुणात्मक विश्लेषण में बोरेक्स मनका परीक्षण में होता है।
  2. पायरेक्स कांच तथा इनैमल में।
  3. साबुन तथा मोमबत्ती उद्योगों में।
  4. मिट्टी के बर्तनों और टाइल्सों को चमकदार बनाने में।
  5. धातुकर्म का धातु शोधन के गालक के रूप में।
  6. रंगने और विरंजक प्रक्रमों में क्षारीय बफर के रूप में।

बोरेक्स संबंधी प्रश्न उत्तर

Q.1 बोरेक्स का सामान्य सूत्र क्या है?

Ans. Na2B4O7 · 10H2O

Q.2 बोरेक्स का रासायनिक नाम क्या है?

Ans. सोडियम टेट्राबोरेट


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *