कार्बनिक रसायन : कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीकें | chemistry class 11 chapter 12 notes in Hindi

कार्बनिक रसायन

कार्बनिक रसायन का विज्ञान लगभग 200 साल पुराना है सन् 1980 के आसपास ही रसायनज्ञों ने जंतुओं और वनस्पतियों से प्राप्त कार्बनिक यौगिकों तथा खनिज, चट्टानों, भूगर्भ से प्राप्त अकार्बनिक यौगिकों को दो वर्गों में विभाजित करना आरंभ कर दिया था।
स्वीडिश वैज्ञानिक बर्जीनियस ने प्रतिपादित किया कि कार्बनिक यौगिकों के निर्माण में केवल जैव शक्ति उत्तरदायीं है। क्योंकि जैव शक्ति केवल जीवो में ही उपस्थित होती है। बर्जीनियस के अनुसार, कार्बनिक यौगिक केवल जीवों द्वारा ही निर्मित किए जाते हैं कृत्रिम विधियों द्वारा कार्बनिक यौगिकों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

पढ़ें… p ब्लॉक के तत्व कक्षा 11 | chemistry class 11 chapter 11 notes in Hindi

लेकिन सन् 1828 में वैज्ञानिक एफ. व्होलर ने सर्वप्रथम प्रयोगशाला में अकार्बनिक यौगिक अमोनियम सायनेट NH4OCN को गर्म करने पर कार्बनिक यौगिक यूरिया का संश्लेषण किया था।
NH4OCN \xrightarrow {∆} \scriptsize \begin{array}{rcl} NH_2CONH_2 \\ यूरिया \end{array}

व्होलर की खोज के बाद बर्जीनियस की जैव शक्ति सिद्धांत का खंडन हुआ और कार्बनिक यौगिकों का संश्लेषण भी होने लगा।
सन् 1845 में कोल्बे ने एसीटिक अम्ल का उसके लवणों द्वारा संश्लेषण किया। तथा सन् 1856 में वर्थलोट ने मेथेन का संश्लेषण किया। एवं यह प्रदर्शित किया कि कार्बनिक यौगिकों को अकार्बनिक स्रोतों के द्वारा प्रयोगशाला में संश्लेषित किया जा सकता है।

कार्बनिक रसायन : कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीकें

  • कार्बनिक यौगिकों की संख्या अन्य सभी तत्वों के यौगिकों की तुलना में अत्यधिक है। अब तक अनेक प्रकार के बहुत सारे कार्बनिक यौगिकों का संश्लेषण किया जा चुका है।
  • IUPAC का पूरा नाम International union of pure and applied chemistry है।
  • IUPAC पद्धति में यौगिकों का नाम उनकी संरचना के आधार पर रखा जाता है। अर्थात् यौगिक का नाम उसकी संरचना को प्रदर्शित करता है।
  • C2H2 का साधारण नाम एसिटिलीन तथा आईयूपीएसी नाम एथाइन है।
  • इसी प्रकार CH3OH का साधारण नाम मेथिल एल्कोहोल तथा IUPAC पद्धति में इसका नाम मेथेनॉल है।

chemistry class 11 chapter 12 notes in Hindi

कक्षा 11 की बुक का 12वां पाठ कार्बनिक रसायन : कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीकें हैं। इस पाठ में कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक है जिन पर लिखे गए लेख को नीचे प्रदर्शित किया गया है।

कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण, सूत्र तथा उदाहरण सहित समझाइए
कार्बनिक यौगिकों का नामकरण | IUPAC नामपद्धति के नियम, उदाहरण, संरचना सूत्र
कार्बनिक यौगिकों के शोधन की विधियां, ऊर्ध्वपातन, क्रिस्टलन, आसवन


शेयर करें…

2 thoughts on “कार्बनिक रसायन : कुछ आधारभूत सिद्धांत तथा तकनीकें | chemistry class 11 chapter 12 notes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *