सोडियम बाइकार्बोनेट क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग, सूत्र व रासायनिक नाम

सोडियम बाइकार्बोनेट

सोडियम बाइकार्बोनेट का रासायनिक सूत्र NaHCO3 होता है एवं इसका रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है। इसे बैंकिंग सोडा भी कहते हैं। क्योंकि यह गर्म करने पर विघटित होकर कार्बन डाइऑक्साइड के बुलबुले देता है। सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate in Hindi) सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है।

सोडियम बाइकार्बोनेट बनाने की विधि

सोडियम बाइकार्बोनेट बनाने की मुख्य दो विधियां हैं। लेकिन यहां हमने केवल सोडियम कार्बोनेट द्वारा सोडियम बाइकार्बोनेट बनाने की विधि को ही शामिल किया है। क्योंकि एनसीईआरटी बुक में यही दी गई है।
1. सोडियम कार्बोनेट से – सोडियम कार्बोनेट के विलयन में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रभावित करने पर सोडियम बाइकार्बोनेट बनाया जाता है।
\scriptsize \begin{array}{rcl} Na_2CO_3 \\ सोडियम\,कार्बोनेट \end{array} + CO2 + H2O \longrightarrow \scriptsize \begin{array}{rcl} 2NaHCO_3 \\ सोडियम\,बाइकार्बोनेट \end{array}
सोडियम बाइकार्बोनेट श्वेत ठोस के रुप में अवक्षेपित होता है जो कम विलेय होने के कारण अलग हो जाता है।

पढ़ें… क्षारीय मृदा धातु किसे कहते हैं, वर्ग 2 के तत्व के गुण, उपयोग व उदाहरण
पढ़ें… सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग, कास्टिक सोडा का रासायनिक नाम व सूत्र

सोडियम बाइकार्बोनेट के गुण

  • सोडियम बाइकार्बोनेट सफेद क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है।
  • सोडियम बाइकार्बोनेट जल में अल्प विलेय होता है।
  • सोडियम बाइकार्बोनेट गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट और कार्बन डाइऑक्साइड देता है।
    2NaHCO3 \xrightarrow {100°C} Na2CO3 + CO2 + H2O
  • सोडियम बाइकार्बोनेट विलयन द्वारा कॉपर और जिंक धातुओं के बेसिक कार्बोनेट अवक्षेपित होते हैं।
    2NaHCO3 + CuSO4 \longrightarrow CuCO3 + Na2SO4 + CO2 + H2O
    2NaHCO3 + ZnSO4 \longrightarrow ZnCO3 + Na2SO4 + CO2 + H2O

सोडियम बाइकार्बोनेट के उपयोग

  1. सोडियम बाइकार्बोनेट का उपयोग सोडियम कार्बोनेट के निर्माण में किया जाता है।
  2. सोडियम बाई कार्बोनेट चर्म रोगों में मंद प्रतिरोधी के रूप में प्रयुक्त होता है।
  3. कॉपर, जिंक तथा लेंड धातुओं के बेसिक कार्बोनेट बनाने में।
  4. बेकिंग पाउडर के निर्माण में।
  5. NaHCO3 का उपयोग अग्निशामक यंत्रों में होता है।
  6. सोडियम बाई कार्बोनेट का उपयोग चर्म उत्पादन में होता है।

आशा करते हैं कि सोडियम बाइकार्बोनेट के निर्माण की विधि, गुण और उपयोग से संबंधित यह लेख आपके लिए काफी मदद पूर्व रहा होगा। इसमें हमारे द्वारा ज्यादा फालतू थ्योरी का प्रयोग नहीं किया गया है। एवं बनाने की विधि भी छोटी ही रखी गई है जिससे आपको याद करने में आसानी हो। धन्यवाद


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और 2022 में इलेक्ट्रीकल ब्रांच से पॉलिटेक्निक को पूरा किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *