सोडियम क्लोराइड किसे कहते हैं, उपयोग, रासायनिक सूत्र, बनाने की विधि व गुण

सोडियम क्लोराइड

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र NaCl होता है। जिसे साधारण नमक या लवण कहते हैं। इसका मुख्य स्रोत समुद्र है। इसके अलावा सोडियम क्लोराइड (sodium chloride in Hindi) नमक की झीलों और खनिज निक्षेपों में पाया जाता है।

सोडियम क्लोराइड बनाने की विधि

हमारे देश में प्रतिवर्ष सूर्य के वाष्पीकरण द्वारा लगभग 50 लाख टन नमक का उत्पादन किया जाता है।
सोडियम क्लोराइड बनाने की मुख्य विधि सौर वाष्पन विधि होती है जिसमें सूर्य के वाष्पीकरण द्वारा नमक प्राप्त किया जाता है।

वायु या सूर्य से उच्छादित खुली टंकियों में समुद्र के जल का सांद्रण सौर वाष्पन द्वारा किया जाता है। जैसे-जैसे ब्राइन सांद्रित होता है वैसे ही लवण के क्रिस्टल अलग होने लगते हैं ब्राइन विलयन के क्रिस्टलीकरण द्वारा प्राप्त अपरिष्कृत नमक में कैल्सियम सल्फेट, मैग्निशियम सल्फेट, कैल्सियम क्लोराइड और मैग्नीशियम क्लोराइड की अल्प मात्राएं अशुद्धि के रूप में उपस्थित होती हैं।
शुद्ध सोडियम क्लोराइड प्राप्त करने के लिए अपरिष्कृत नमक को जल की न्यूनतम मात्रा में घोला जाता है। जिसमें अविलेय अशुद्धियां अलग हो जाती हैं इस प्रकार इस विधि में लगभग 97 से 99% सोडियम क्लोराइड उपस्थित होता है।

पढ़ें… सोडियम कार्बोनेट क्या है, बनाने की विधि, रसायनिक सूत्र, गुण और उपयोग, धावन सोडा
पढ़ें… सोडियम हाइड्रोक्साइड क्या है, बनाने की विधि, गुण, उपयोग, कास्टिक सोडा का रासायनिक नाम व सूत्र

सोडियम क्लोराइड के गुण

  • सोडियम क्लोराइड सफेद क्रिस्टलीय ठोस होता है।
  • सोडियम क्लोराइड का गलनांक 1081K होता है तथा क्वथनांक 1686K है।
  • सोडियम क्लोराइड जल में अत्यधिक विलेय है। 20°C ताप पर 100 ग्राम जल में 36 ग्राम NaCl विलेय हो जाता है।
  • NaCl एल्कोहॉल में अविलेय होता है।

सोडियम क्लोराइड के उपयोग

  1. सोडियम क्लोराइड शरीर के लिए अति आवश्यक है साधारण नमक भोजन में प्रयुक्त होता है।
  2. सोडियम क्लोराइड (नमक) का उपयोग मक्खन, अचार, मांस, मछली आदि के परिरक्षण में होता है।
  3. सोडियम कार्बोनेट और कास्टिक सोडा के निर्माण में।
  4. ठंडे देशों में सड़क पर जमीन बर्फ को गलाने में।
  5. क्लोरीन के उत्पादन में सोडियम क्लोराइड प्रयोग होता है।

आशा करते हैं कि सोडियम क्लोराइड (नमक) के बनाने की विधि, गुण और उपयोग से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यह लेख काफी छोटा है इसलिए आपको याद करने में आसानी होगी। अगर आपके पास हमारे लिए कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमसे जरूर संपर्क करें।


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *