अपचयोपचय अभिक्रियाएं नोट्स | Chemistry class 11 chapter 8 notes in Hindi

अपचयोपचय अभिक्रियाएं 11 वीं रसायन विज्ञान का आठवां पाठ है।

यह पाठ कोई ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है इस पाठ में बस एक या दो टॉपिक हैं। बाकी के आप पिछले पाठ में पढ़ चुके हैं। इस पाठ में ऑक्सीकरण अभिक्रिया, अपचयन अभिक्रिया तथा रेडॉक्स अभिक्रिया की चर्चा की गई है। इन तीनों पर हमने कक्षा 12 रसायन में लेख तैयार किए हैं। जिनका लिंक नीचे दिया गया है आप केवल इन तीनों की परिभाषा और उदाहरण देख लेना बाकी ज्यादा कुछ मत देखना। चूंकि वह लेख कक्षा 12 के अनुसार तैयार किए गए हैं।

ऑक्सीकरण तथा अपचयन अभिक्रिया किसे कहते हैं उदाहरण दें, रसायनिक समीकरण
रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए, समीकरण

अपचयोपचय अभिक्रियाएं

किसी पदार्थ में ऑक्सीजन तत्व का समावेश या हाइड्रोजन तत्व का निष्कासन ऑक्सीकरण कहलाता है। इसे कई आधार पर परिभाषित किया जा सकता है। जैसे – ऑक्सीकरण संख्या के आधार पर – वह अभिक्रिया जिसमें किसी पदार्थ के किसी तत्व की धनात्मक आक्सीकरण संख्या में वृद्धि होती है। या फिर इसके विपरीत ‌ऋणात्मक ऑक्सीकरण संख्या में कमी होती है तो इस प्रकार की अभिक्रियाऐ को ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं।

पढ़ें… साम्यावस्था नोट्स | chemistry class 11 chapter 7 notes in Hindi

इसी प्रकार ऑक्सीकरण संख्या के आधार पर अपचयन‌ अभिक्रिया को भी परिभाषित किया जा सकता है। वह अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के किसी तत्व की धनात्मक आक्सीकरण संख्या में कमी होती है या फिर इसके विपरीत ऋणात्मक ऑक्सीकरण संख्या में वृद्धि होती है। तो इस प्रकार की अभिक्रियाओं को अपचयन अभिक्रिया कहते हैं।

अपचयोपचय अभिक्रियाएं नोट्स

  • O3 तथा H2O2 में ऑक्सीजन की आक्सीकरण संख्या का मान क्रम 0 तथा -1 होता है।
  • आयरन Fe धातु एक से अधिक ऑक्सीकरण अवस्था प्रकट करती है।
  • वह अभिक्रिया जिसमे किसी तत्व या यौगिक का हाइड्रोजन से संयोग होता हो, या यौगिक से ऑक्सीजन का निष्कासन होता हो, या ऑक्सीकरण संख्या में कमी होती हो, तो वह अभिक्रियाएं अपचयन अभिक्रियाएं होती हैं।
  • ऑक्सीकरण अभिक्रिया में ऑक्सीकरण संख्या में वृद्धि होती है जबकि अपचयन अभिक्रिया में ऑक्सीकरण संख्या में कमी होती है
  • तत्व NH4NO3 दो ऑक्सीकरण अवस्थाओं को दर्शाता है।

Chemistry class 11 chapter 8 notes in Hindi

ऑक्सीकरण संख्या क्या है, परिभाषा और संयोजकता में अंतर ज्ञात करना, लिस्ट पीडीएफ


शेयर करें…

One thought on “अपचयोपचय अभिक्रियाएं नोट्स | Chemistry class 11 chapter 8 notes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *