साम्यावस्था नोट्स | chemistry class 11 chapter 7 notes in Hindi

प्रस्तुत लेख में हम chemistry class 11 chapter 7 का विस्तार से अध्ययन करेंगे।

इसके अंतर्गत हम रासायनिक साम्यावस्था के लगभग सभी टॉपिक जैसे – रासायनिक साम्यावस्था का नियम तथा स्थिरांक, द्रव्य अनुपाती क्रिया का नियम, आरेनियस का सिद्धांत, बफर विलयन, सम आयन प्रभाव आदि महत्वपूर्ण टॉपिक पर चर्चा करेंगे। इस पाठ के हमने सभी टॉपिक पर अलग-अलग लेख तैयार किए हैं ताकि आपको सभी टॉपिक को समझने में आसानी हो।

रासायनिक साम्यावस्था

किसी अभिक्रिया की व्यवस्था जिसमें अग्र और विपरीत दोनों अभिक्रियाओं की दरें बराबर हो जाती हों तो अभिक्रिया की यह अवस्था रासायनिक साम्यावस्था (chemical equilibrium in Hindi) कहलाती है।
अथवा रासायनिक साम्यावस्था को आसान भाषा में इस प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है कि किसी उत्क्रमणीय अभिक्रिया की व्यवस्था जिसमें अभिकारको और उत्पादों की सांद्रता स्थिर हो जाती हैं। अर्थात उनमें समय के साथ कोई परिवर्तन नहीं होता है। तो यह अवस्था रसायनिक साम्यावस्था कहलाती है। साम्यावस्था में अग्र और विपरीत दोनों अभिक्रियाएं समान वेग से निरंतर होती रहती है। अतः इस प्रकार साम्यावस्था गतिक होती है।

साम्यावस्था के लक्षण

  • साम्यावस्था में अग्र और विपरीत दोनों अभिक्रियाओं का वेग बराबर होता है।
  • साम्यावस्था में अभिकारको और उत्पादों की सांद्रताएं स्थिर रहती हैं।
  • साम्यावस्था की स्थिति को कोई उत्प्रेरक की उपस्थिति प्रभावित नहीं करती है।
  • साम्यवस्था गतिक होती है अर्थात् जिस वेग से अभिकारक से उत्पाद बनते हैं। ठीक उसी वेग से उत्पाद से अभिकारक बनते हैं।
  • निश्चित ताप पर केवल बंद निकाय में ही साम्यवस्था संभव है।

पढ़ें… रसायनिक ऊष्मागतिकी नोट्स | chemistry class 11 chapter 6 notes in Hindi

ठोस द्रव साम्यवस्था

पदार्थ के गलनांक पर ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होने लगते हैं। अतः द्रव अवस्थाओं का पारस्परिक परिवर्तन को ठोस द्रव साम्यवस्था कहते हैं।

द्रव वाष्प साम्यवस्था

बंद पात्र में वाष्पन प्रक्रम में पासपोर्ट तथा द्रव अवस्थाओं में पारस्परिक परिवर्तन को द्रव वाष्प साम्यवस्था कहते हैं। वह ताप जिस पर द्रव एवं वाष्प साम्यवस्था में होते हैं। तो उसे द्रव का क्वथनांक कहते हैं। द्रव का क्वथनांक वायुमंडलीय दाब पर निर्भर करता है।

ठोस वाष्प साम्यवस्था

ठोस पदार्थों का वाष्प अवस्था में ऊर्ध्वपतित होना, ठोस वाष्प साम्यवस्था कहलाती है। जैसे आयोडीन को जब एक बंद पात्र में रख देते हैं तो कुछ देर बाद पात्र बैंगनी वाष्प से भर जाता है। तथा समय के साथ-साथ इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। परंतु कुछ समय पश्चात एक ऐसी अवस्था आती है जब इसकी तीव्रता स्थिर हो जाती है। तब यह स्थिति साम्यवस्था कहलाती है।

समांग साम्यवस्था

जब किसी निकाय में सभी अभिकारक एवं उत्पाद एक समान प्रावस्था में होते हैं तो इसे समांग साम्यवस्था कहते हैं। उदाहरण –
N2(g) + 3H2(g) \rightleftharpoons 2NH3(g)
इस अभिक्रिया में अभिकारक तथा उत्पाद सभी समांग गैस प्रावस्था में हैं।

विषमांग साम्यवस्था

एक से अधिक प्रावस्था वाले निकाय में स्थापित साम्यवस्था को विषमांग साम्यवस्था कहते हैं। उदाहरण –
H2O(ℓ) \rightleftharpoons H2O(g)
इस अभिक्रिया में एक गैस प्रावस्था में है तथा दूसरी द्रव प्रावस्था में है। अतः इस प्रकार अभिकारक तथा उत्पाद विभिन्न प्रावस्थाओं में हैं। तो इनके बीच साम्यवस्था, विषमांग साम्यवस्था है।

chemistry class 11 chapter 7 notes in Hindi

साम्य स्थिरांक क्या है परिभाषित कीजिए, वेग स्थिरांक में अंतर, ताप, दाब, उत्प्रेरक का प्रभाव
द्रव्य अनुपाती क्रिया का नियम क्या है उदाहरण सहित समझाइए | law of mass action in Hindi
उत्क्रमणीय और अनुत्क्रमणीय अभिक्रिया किसे कहते हैं अंतर स्पष्ट कीजिए
अम्ल और क्षार किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए, परिभाषा, रासायनिक गुण
लवण किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझाइए, सूत्र, गुण, कितने प्रकार के होते हैं
आरेनियस का सिद्धांत, अवधारणा के लक्षण का महत्व | आर्हीनियस समीकरण लिखिए
pH मान क्या होता है परिभाषा समझाइए, रक्त, दूध, शुद्ध जल का पीएच मान सारणी महत्व
Ka तथा Kb में संबंध | संयुग्मी अम्ल क्षार के भोजन इस प्रांत में संबंध
बफर विलयन क्या है उदाहरण सहित लिखिए, कितने प्रकार हैं, गुण, उपयोग, अम्लीय और क्षारीय बफर
विलेयता और विलेयता गुणनफल क्या है समझाइए, संबंध, अनुप्रयोग, अंतर, Ksp
सम आयन प्रभाव क्या है उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए, परिभाषा, अनुप्रयोग
ला शातेलिए का सिद्धांत क्या है नियम का उल्लेख कीजिए, अनुप्रयोग, ताप और दाब का प्रभाव
वियोजन की मात्रा की परिभाषा, आयनन की मात्रा का सूत्र, ताप, दाब व सांद्रण का प्रभाव
ओस्टवाल्ड का तनुता नियम क्या है, सीमाएं, सूत्र तथा अनुप्रयोग का वर्णन कीजिए Chemistry
ब्रॉन्स्टेड लोरी का अम्ल क्षार सिद्धांत | Bronsted and Lowery concept in Hindi
लुईस अम्ल क्षार सिद्धांत क्या है वर्णन कीजिए, सूत्र, एक उदाहरण दीजिए, परिभाषा
Kp व Kc में संबंध स्थापित कीजिए | relation between Kp and Kc in Hindi


शेयर करें…

One thought on “साम्यावस्था नोट्स | chemistry class 11 chapter 7 notes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *