दैनिक जीवन में रसायन नोट्स | Chemistry in everyday life notes in Hindi

इस पाठ में औषधियां, साबुनीकरण, अपमार्जक और भोजन में रसायन महत्वपूर्ण हैं। इनमें से कोई एक प्रश्न वार्षिक परीक्षाओं में जरूर पूछ लिया जाता है। इसलिए आप सभी students इस अध्याय का ध्यान पूर्वक अध्ययन करें।

रसायन विज्ञान का चिकित्सा के क्षेत्र में अशुद्धियों के रूप में एक महत्वपूर्ण योगदान है। औषधियों द्वारा मानव को रोग से छुटकारा मिलता है एवं वह रोग मुक्त हो जाता है। रसायन विज्ञान हमारे दैनिक जीवन में बहुत अधिक प्रयोग होता है। जैसे – विभिन्न प्रकार के रंजक के रूप में, जो हमारे वस्त्रों को आकर्षक बनाते हैं। औषधियों के रूप में, अपमार्जक, कीट प्रतिकर्षण तथा रॉकेट ईंधन आदि में रसायन विज्ञान की अपनी एक बड़ी भूमिका है।

दैनिक जीवन में रसायन नोट्स

दैनिक जीवन में रसायन पाठ के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो नीचे दिए गए हैं। इनसे संबंधित प्रशन एक नंबर में पूछ लिया जाता है।

  • मॉरफीन तथा पेंथीडीन यह प्रबल पीड़ाहारी औषधियां है इनका उपयोग बहुत तेज दर्द में किया जाता है।
  • रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत रसायन के प्रयोग द्वारा रोगों का अध्ययन किया जाता है उसे चिकित्सा रसायन कहते हैं।
  • वह औषधियां जो शरीर के सामान्य ताप से अधिक हुए ताप को कम करती हैं उन्हें ज्वररोधी कहते हैं। जैसे – एस्प्रिन।
  • खाद्य परिरक्षण वह रसायनिक पदार्थ होते हैं। जिनको खाद्य पदार्थों में मिलाने पर यह सूक्ष्मजीवों जैसे – जीवाणु, खमीर तथा फफूंदी आदि की वृद्धि को रोकता है।
  • उच्च वसीय अम्लों के सोडियम और पोटेशियम लवण को साबुन कहते हैं। यह जल में विलेय है परंतु कैल्शियम या मैग्नीशियम तथा अन्य धातुओं के लवण जल में विलेय नहीं होते हैं।
  • साबुन कठोर जल में कार्य नहीं करता है। साबुन के सोडियम रोजिनेट नामक पदार्थ जो झाग को बनाता है।
  • संश्लेषित अपमार्जकों को तीन वर्गों में बांटा गया है। ऋणायनी अपमार्जक, धनायनी अपमार्जक तथा अनायनिक अपमार्जक।

Chemistry in everyday life notes in Hindi

दैनिक जीवन में रसायन पाठ में चार महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। औषधियां, खाद्य पदार्थों में रसायन, साबुन तथा अपमार्जक। इन चारों टॉपिकों पर हमने एक एक स्पेशल लेख तैयार किया है। ताकि आप सभी students को इस पाठ को समझने में आसानी हो इसलिए आप सभी इन लेख को जरूर पढ़ें…
औषधि क्या है वर्गीकरण, ज्वरनाशी, प्रतिअम्ल, पीड़ाहारी, पूतिरोधी, प्रतिजैविक, औषधि या किसे कहते हैं उदाहरण
खाद्य पदार्थों में रसायन, भोजन, कृत्रिम मधुरक तथा खाद्य परिरक्षक क्या है, ऐस्पार्टेम, प्रतिऑक्सीकारक
साबुन क्या है, साबुनीकरण का उदाहरण, प्रकार, प्रयोगशाला में बनाने की विधि, रासायनिक नाम व सूत्र
संश्लेषित अपमार्जक किसे कहते हैं, धनात्मक, ऋणात्मक, सूत्र, उदाहरण, प्रकार तथा डिटर्जेंट क्या है

4 thoughts on “दैनिक जीवन में रसायन नोट्स | Chemistry in everyday life notes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *