रासायनिक बलगतिकी नोट्स | Chemistry class 12 chapter 4 notes in Hindi

रासायनिक बलगतिकी कक्षा 12 रसायन का chapter 4 है।

इस अध्याय में बहुत महत्वपूर्ण परिभाषाएं हैं एवं इससे संबंधित कुछ आंकिक प्रश्न भी हैं। जिनको हल करने का तरीका तथा सूत्र इस अध्याय के अंतर्गत हम आपको बताने वाले हैं।
इस अध्याय में जो भी टॉपिक के बारे में बताया गया है वह टॉपिक NCERT book से लिये गए हैं। एवं इसमें हमने आसान शब्दों का प्रयोग किया है ताकि आपको समझने और याद करने में कोई परेशानी न हो।

रासायनिक बलगतिकी

रसायन विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रियाओं की दर, अभिक्रियाओं की क्रियाविधि एवं अभिक्रियाओं को प्रभावित करने वाले कारक आदि का अध्ययन किया जाता है उसे रासायनिक बलगतिकी (chemical kinematics in Hindi) कहते हैं।

ताप गुणांक

किसी रासायनिक अभिक्रिया में 10°C ताप में वृद्धि करने पर अभिक्रिया के वेग स्थिरांक में लगभग दोगुनी वृद्धि हो जाती है।
यदि t°C ताप पर अभिक्रिया का वेग स्थिरांक kt तथा 10°C ताप पर वेग स्थिरांक kt+10 हो तो इनके अनुपात को ताप गुणांक कहते हैं। अर्थात्
\footnotesize \boxed { ताप\,गुणांक = \frac{k_{t+10}}{k_t} }

देहली ऊर्जा

जब अणुओं के मध्य टक्करें होती है तो उनमें अभिक्रियाएं होने लगते है। परंतु इन अणुओं की टक्करें प्रभावी नहीं होती हैं। टक्करों को प्रभावकारी होने के लिए एक न्यूनतम ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसे अणुओं की देहली ऊर्जा कहते हैं।

सक्रियण ऊर्जा

अभिकारकों की औसत ऊर्जा के अतिरिक्त वह ऊर्जा जो अभिक्रिया को संपन्न कराने में पर्याप्त होती है। एवं जिसके फलस्वरूप उत्पाद का निर्माण होता है। उसे सक्रियण ऊर्जा कहते हैं। इसे Ea से प्रदर्शित करते हैं।अर्थात्
\footnotesize \boxed { सक्रियण\,ऊर्जा = देहली\,ऊर्जा - अभिकारक\,अणुओं\,की\,ऊर्जा }

Chemistry class 12 chapter 4 notes in Hindi

रसायन विज्ञान कक्षा 12 के इस पाठ में कई महत्वपूर्ण बिंदु है जिनसे संबंधित प्रश्न वार्षिक परीक्षाओं में जरूर पूछे जाते हैं। सारे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हमने एक-एक लेख तैयार किया है जिससे आपको सभी टॉपिक आसानी से समझ में आ सके। पढ़ें..

अभिक्रिया की दर (वेग) क्या है, मात्रक, ताप और दाब पर निर्भर, प्रभाव समझाइए
अभिक्रिया का वेग नियम तथा वेग स्थिरांक क्या है, सूत्र, परिभाषा, ताप बढ़ाने पर, मात्रक, अंतर
शून्य कोटि की अभिक्रिया का समीकरण लिखिए इसके उदाहरण दें | zero order reaction in Hindi
प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक समीकरण का सूत्र तथा उदाहरण सत्यापित कीजिए
अभिक्रिया की आण्विकता तथा कोटि में अंतर क्या है | molecularity of reaction in Hindi
रासायनिक अभिक्रिया का संघट्ट या टक्कर सिद्धांत क्या है chemistry


शेयर करें…

4 thoughts on “रासायनिक बलगतिकी नोट्स | Chemistry class 12 chapter 4 notes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *