सोरठा छंद क्या है, परिभाषा और उदाहरण मात्रा सहित समझाइए

छंद काव्य के प्रवाह को लययुक्त, संगीतात्मक, सुव्यवस्थित और नियोजित करता है। छंदबद्ध होकर भाव अधिक प्रभावशाली, अधिक हृदयग्राही और स्थायी हो जाता है। सोरठा छंद की परिभाषा और उदाहरण सहित समझाइए आइये इस पर अध्ययन करते हैं।

सोरठा छंद

सोरठा अर्द्धसम मात्रिक छंद है। इसमें चार चरण होते हैं। इसके पहले और तीसरे चरण अर्थात् विषम चरणों में 11-11 मात्राएं होती हैं तथा दूसरे और चौथे अर्थात् सम चरणों चरण में 13-13 मात्राएं होती हैं। सोरठा, दोहे का विपरीत (उल्टा) होता है। प्रथम और तृतीय चरण के अंत में लघु गुरु आते हैं।

सोरठा छंद क्या है, परिभाषा और उदाहरण
सोरठा छंद क्या है, परिभाषा और उदाहरण

सोरठा छंद की परिभाषा (Sortha chhand ki paribhasha) यह सबसे आसान है। यह दोहे का उल्टा होता है इस तरीके से भी आप आसानी से इसे याद कर सकते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण और सरल उदाहरण दिए गए हैं। जिनमें से जो आपको पसंद आए उसे याद कर सकते हैं।

सोरठा छंद के उदाहरण

    ऽ   । । । ।   । ।   ऽ ।   । ।  ऽ । ।  । । । ।  । । ।  = 11+13 मात्राएं
  1. जो सुमिरत सिधि होइ, गन नायक कविवर बदन।
    । । ।  । । ऽ ।  ऽ ।   । ऽ   ऽ ।   । ।  । ।  । । ।  = 11+13 मात्राएं
    करहु अनुग्रह सोइ, बुद्धि रासि शुभ गुन सदन॥

इस पद्य के पहले और तीसरे चरण में 11-11 तथा दूसरे और चौथे चरण में 13-13 मात्राएं हैं अतः इस प्रकार यह सोरठा छंद है।

    ऽ ।  । ऽ ।  । ऽ ।  । । ।  । ऽ । ।  ऽ ।  ।।  = 11+13 मात्राएं
  1. राम सरूप तुम्हार, बयन अगोचर बुद्धि पर।
    । । । ।   । । ।  । ऽ ।   ऽ ।  ऽ ।  । ।  । । ।  । ।  = 11+13 मात्राएं
    अबिगत अकथ अपार, नेति नेति नित निगम कह॥

इस उदाहरण में चार चरण हैं। इसके विषम चरणों में 11-11 तथा सम चरणों में 13-13 मात्राएं हैं। अतः यह सोरठा छंद का उदाहरण है।

    । । । ।   ऽ । ।   ऽ ।   ऽ ।  । ऽ  । । । ।  । ऽ  = 11+13 मात्राएं
  1. लिखकर लोहित लेख, डूब गया दिनमणि अहा।
    व्योम सिन्धु सखि देख, तारक बुदबुद दे रहा॥
    ऽ । ।  ।।  । ।  ऽ ।   ऽ ऽ । ।  ऽ।   । । । ।  = 11+13 मात्राएं
  1. बंदऊँ मुनि पद कंजु, रामायन जेहिं निरमयउ।
    सरवर सुकोमल मंजु, दोष रहित दूषन सहित॥
    ऽ ।  । ऽ । ।  ऽ ।   । । ।  । । ।  ऽ । ।  । । ।  = 11+13 मात्राएं
  1. नील सरोरुह स्याम, तरुन अरुन बारिज नयन।
    करउ सो मम उर धाम, सदा क्षीरसागर सयन॥

सोरठा छंद किसे कहते हैं आशा है कि आप को इस प्रश्न का उत्तर अच्छे तरीके से मिल गया होगा। Study Nagar द्वारा यहां पर सोरठा छंद की परिभाषा और उदाहरण मात्रा सहित स्पष्ट किए गए हैं। इसमें आसान भाषा का प्रयोग किया गया है। ताकि आप आसानी से समझ सके।

सोरठा छंद संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 सोरठा छंद के सम चरणों में कितनी मात्राएं होती हैं?

Ans. सोरठा छंद के सम चरणों में 13-13 मात्राएं होती हैं।

Q.2 सोरठा में कितने चरण होते हैं?

Ans. सोरठा में चार चरण होते हैं।

Q.3 सोरठा का उदाहरण क्या होगा?

Ans. जो सुमिरत सिधि होइ, गन नायक कविवर बदन।
करहु अनुग्रह सोइ, बुद्धि रासि शुभ गुन सदन॥


शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *