उपमा अलंकार किसे कहते हैं परिभाषा, उदाहरण, अंग | upma alankar

काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्वों को अलंकार कहा जाता है। अलंकार के प्रयोग से शब्द और अर्थ में चमत्कार उत्पन्न होता है। इसलिए अलंकार को काव्य का एक आवश्यक अंक माना गया है।
उपमा अलंकार किसे कहते हैं। इसकी परिभाषा और उदाहरण का आइये इस आर्टिकल के अंतर्गत अध्ययन करते हैं।

उपमा अलंकार किसे कहते हैं परिभाषा
उपमा अलंकार किसे कहते हैं परिभाषा

उपमा अलंकार

जहां किसी एक वस्तु या व्यक्ति की समानता अथवा तुलना किसी दूसरी वस्तु या व्यक्ति से समान गुण-धर्म के आधार पर की जाती है। वहां उपमा अलंकार (upma alankar in Hindi) होता है।

उपमा अलंकार के अंग

उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं।
1. उपमेय – वह वस्तु या व्यक्ति जिसकी किसी दूसरी वस्तु या व्यक्ति से तुलना की जाती है। उसे उपमेय कहते हैं। अर्थात् जिस वस्तु की समानता दी जाती है। वह उपमेय या प्रस्तुत कहलाती है।

2. उपमान – जिस व्यक्ति या वस्तु से उपमेय की समानता की जाती है। उसे उपमान कहते हैं। अर्थात् जिस वस्तु से समानता की जाती है। वह उपमान या अप्रस्तुत कहलाती है।

3. साधारण धर्म – वह गुण जो उपमेय और उपमान में समान रूप से रहता है। साधारण धर्म कहलाता है।

4. वाचक – उपमेय और उपमान की समानता को प्रकट करने वाले शब्दों को वाचक कहते हैं। जैसे – सम, सरिस, सदृश, सा, से, सी आदि।

उपमा अलंकार के उदाहरण

  1. हरिपद कोमल कमल से।

स्पष्टीकरण – उपमेय – हरिपद
उपमान – कमल
वाचक शब्द – से
साधारण धर्म – कोमल

  1. पीपर पात सरिस मन डोला।

स्पष्टीकरण – उपमेय – मन
उपमान – पीपर पात
वाचक शब्द – सरिस
साधारण धर्म – डोला

Note – यहां उदाहरण में उपमा अलंकार के चारों अंग विद्यमान हैं। तो पूर्णोपमा कहते हैं। जहां उपमा अलंकार के चारों अंगों में से कोई अंग लुप्त रहता है। तो वहां लुप्तोपमा होती है।

पढ़ें… अनुप्रास अलंकार की परिभाषा, उदाहरण, भेद | anupras alankar in Hindi
पढ़ें… उत्प्रेक्षा अलंकार किसे कहते हैं परिभाषा, उदाहरण सहित, भेद
पढ़ें… रूपक अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, भेद क्या है | rupak alankar in Hindi
पढ़ें… श्लेष अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, भेद और अर्थ क्या है
पढ़ें… यमक अलंकार – परिभाषा, उदाहरण सहित, अर्थ | yamak alankar ki paribhasha

उपमा अलंकार के अन्य उदाहरण

  1. यहीं कहीं पर बिखर गयी वह,
    भग्न विजयमाला-सी।
  1. करी कर सरिस सुभग भुजदण्डा।
  1. सजल नीरद-सी कल क्रांति थी।

आशा की जाती है कि उपमा अलंकार किसे कहते हैं इसकी परिभाषा और उदाहरण आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहे होंगे। अगर आपके पास कोई समस्या है तो हमें कमेंट से साझा करें।

पढ़ें… अलंकार – परिभाषा, उदाहरण, भेद, प्रकार, alankar in Hindi PDF

उपमा अलंकार संबंधी प्रश्न उत्तर

Q.1 उपमा अलंकार किसे कहते हैं ?

Ans. जहां किसी एक वस्तु या व्यक्ति की समानता अथवा तुलना किसी दूसरी वस्तु या व्यक्ति से समान गुण-धर्म के आधार पर की जाती है। वहां उपमा अलंकार होता है।

Q.2 उपमा अलंकार के कितने अंग होते हैं?

Ans. उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं। उपमेय, उपमान, साधारण धर्म तथा वाचक।

Q.3 उपमा अलंकार का उदाहरण क्या है?

Ans. पीपर पात सरिस मन डोला।


शेयर करें…

One thought on “उपमा अलंकार किसे कहते हैं परिभाषा, उदाहरण, अंग | upma alankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *