चुंबकत्व तथा द्रव्य नोट्स | Physics class 12 chapter 5 notes in hindi pdf

इस अध्याय के अंतर्गत physics class 12th chapter 5 notes के बारे में अध्ययन करेंगे। यहां हम चुंबकत्व तथा द्रव्य नोट्स से संबंधित सभी बिंदुओं तथा अंकिक (numerical) पर भी नजर डालेंगे।

भू-चुंबकत्व

भौतिक विज्ञान की वह शाखा, जिसके अंतर्गत हम पृथ्वी के चुंबकत्व का अध्ययन करते हैं। उसे भू-चुंबकत्व कहते हैं।

चुम्बकन तीव्रता (intensity of magnetisation)

किसी पदार्थ के प्रति एकांक आयतन के उपस्थित चुंबकीय आघूर्ण को उस पदार्थ की चुम्बकन तीव्रता कहते हैं। इसे \overrightarrow{I} से प्रदर्शित करते हैं।
यदि चुंबकीय पदार्थ का चुंबकीय आघूर्ण M तथा आयतन V है।
तो     \footnotesize \boxed { \overrightarrow{I} = \frac{\overrightarrow{M}}{V} }
यह एक सदिश राशि है। चुम्बकन तीव्रता का मात्रक एंपियर/मीटर होता है।

चुंबकीय तीव्रता

वह बाह्य चुंबकीय क्षेत्र जिसमें, इसके अन्दर रखे गये पदार्थ को चुंबकित करने की क्षमता होती है। इस बाह्य चुंबकीय क्षेत्र को चुंबकीय तीव्रता कहते हैं। इसे \overrightarrow{H} से प्रदर्शित करते हैैं।
तो     \footnotesize \boxed { \overrightarrow{H} = \frac{\overrightarrow{B}}{µ_0} - \overrightarrow{I} }
जहां \overrightarrow{B} पदार्थ के भीतर का चुंबकीय प्रेरण, \overrightarrow{I} चुम्बकन तीव्रता तथा µ0 निर्वात की चुम्बकशीलता है।
चुंबकीय तीव्रता का मात्रक एंपियर/मीटर होता है।

चुंबकीय क्षेत्र में चुंबकीय द्विध्रुव पर लगाने वाला बल युग्म

जब चुंबकीय क्षेत्र में किसी छड़ चुंबक NS को रखा जाता है। तो उस पर एक युग्म कार्य करता है। जो उसे घुमाकर क्षेत्र के समांतर लाने का प्रयत्न करता है।

चुंबकत्व तथा द्रव्य नोट्स
चुंबकीय क्षेत्र में चुंबकीय द्विध्रुव पर लगाने वाला बल युग्म

चुंबक का प्रत्येक परमाणु एक नन्हें धारा लूप की तरह कार्य करता है। यदि चुंबक में N प्ररमाणु है तो उन पर लगने वाला बल युग्म का आघूर्ण
τ = (NiA)B sinθ     (τ = PEsinθ से )

यहां (NiA) को चुंबकीय द्रिध्रुव का आघूर्ण कहते हैं। जिसे M से प्रदर्शित करते हैं। तब बल युग्म का आघूर्ण
\footnotesize \boxed { τ = MBsinθ }
जब θ = 90° हो तो
\footnotesize \boxed { τ_{max} = MB }

चुंबकीय द्विध्रुव का आघूर्ण \footnotesize \boxed { M = NiA }
चुंबकीय द्विध्रुव के आघूर्ण का मात्रक एम्पीयर-मीटर2 होता है। तथा विमीय सूत्र [L2A] है।

पढ़ें… 12th physics chapter 5 objective questions in hindi

चुंबकत्व तथा द्रव्य chapter 5 से संबंधित अन्य मुख्य बिंदुओं को अलग से तैयार किया गया है। जिन्हें यहां टेबल के रूप में प्रस्तुत किया गया है। चुंबकत्व तथा द्रव्य के सभी अध्याय को पढ़ें।

पढ़ें… 12वीं भौतिकी नोट्स | class 12 physics notes in hindi pdf

S. N.अध्याय
1चुंबकीय बल रेखाएं
2पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र
3चुंबकीय पदार्थ
4पृथ्वी के चुंबकत्व के अवयव
5क्यूरी का नियम

शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *