जैव प्रक्रम नोट्स | class 10 science chapter 5 notes in Hindi

जैव प्रक्रम नोट्स

वे सभी प्रक्रम जो संयुक्त रूप से जीव के अनुरक्षण का कार्य करते हैं। जैव प्रक्रम (life process in Hindi) कहलाते हैं। जैव प्रक्रम के निम्नलिखित प्रकार होते हैं।

जैव प्रक्रम नोट्स

Note – जैव प्रक्रम के इन चारों प्रकार पर Study Nagar द्वारा अलग-अलग लेख तैयार किए गए हैं। ताकि इन टॉपिक को समझने में आसानी हो इनका लिंक नीचे प्रस्तुत किया गया है।

class 10 science chapter 5 notes in Hindi
class 10 science chapter 5 notes in Hindi

धमनी और शिराएं

वे रुधिर वाहिकाएं जो रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती हैं। धमनियां कहलाती हैं। धमनियों की दीवार मोटी व लचीली होती है। इनमें रुधिर झटके के साथ बहता है। इनकी गुहा पतली होती है। धामनियां ऊतकों में पहुंचकर कोशिकाओं में बट जाती हैं।

वे रुधिर वाहिकाएं जो शरीर के विभिन्न अंगों से रुधिर को एकत्रित करके हृदय में पहुंचती हैं। शिराएं कहलाती हैं। शिराओं की दीवारें पतली होती हैं उनकी गुहा अधिक चौड़ी होती है। अधिकांश शिराओं में कपाट लगे होते हैं इनमें रुधिर का बहाव हृदय की ओर एवं समान गति से होता है।

Note – धमनियां ऊतकों में पहुंचकर कोशिकाओं में विभाजित हो जाती हैं। तथा बाद में एकत्रित होकर शिराओं का निर्माण करती हैं।

धमनी और शिराओं में अंतर

क्रम संख्याधमनीशिरा
1इसमें रुधिर हृदय से अंगों की ओर बहता है।इसमें रुधिर अंगों से हृदय की ओर बहता है।
2धमनी की भित्ति (दीवार) मोटी व अधिक लचीली होती है।शिराओं की भित्ति कम मोटी व कम लचीली होती है।
3धमनियों में रुधिर अत्यधिक दबाव में बहता है।शिराओं में रुधिर बहुत कम दबाव के साथ बहता है।
4धमनियां शरीर की गहराई में स्थित होती हैं।शिराएं शरीर की सतह पर स्थित होती हैं।
5इनमें कपाट नहीं होते हैंइनमें कपाट होते हैं।

पढ़ें… नियंत्रण एवं समन्वय नोट्स | class 10 science chapter 6 notes in Hindi pdf
पढ़ें…
कार्बन एवं उसके यौगिक नोट्स | class 10 science chapter 4 notes in Hindi pdf

लसीका

ऊतकों तथा रुधिर वाहिनियों के बीच में रिक्त स्थान में स्वच्छ तरल पदार्थ पाया जाता है। जिसे लसीका कहते हैं। यह रुधिर प्लाज्मा की सतह ही है जो रुधिर कोशिकाओं की पतली दीवारों से विसरण द्वारा बाहर निकलने से बनता है। इसे ऊतक द्रव भी कहते हैं।
लसीका में श्वेत रुधिर कणिकाएं अधिक मात्रा में पाई जाती हैं परंतु इसमें लाल रुधिर कणिकाएं नहीं पाई जाती हैं।

लसीका के कार्य

  • लसीका ऊतकीय द्रव एवं उन पदार्थों को रुधिर तंत्र में वापस लाती है जो रुधिर कोशिका से विसरित हो जाते हैं।
  • लसीका ऊतक से कार्बन डाइऑक्साइड व अन्य उत्सर्जी पदार्थ को रुधिर कोशिका तक पहुंचाता है।
  • लसीका गॉंठों में लिंफोसाइट्स का निर्माण होता है।
  • लसीका कोमल अंगों को रगड़ से बचाता है।

पढ़ें… कक्षा 10 विज्ञान नोट्स | class 10 science notes in Hindi PDF download NCERT 2024

class 10 science chapter 5 notes in Hindi

जैव प्रक्रम class 10 science का chapter 5 है इस पाठ के सभी Topics पर Study Nagar द्वारा article लिखे जा चुके हैं। जिनका लिंक नीचे प्रस्तुत किया गया है सभी छात्र उन topics को जरूर पढ़ें।

पोषण क्या है, प्रकार, परिभाषा, उदाहरण | स्वपोषी एवं विषमपोषी पोषण
श्वसन किसे कहते हैं, परिभाषा, प्रकार, चित्र | मनुष्य का श्वसन तंत्र क्या है
परिवहन किसे कहते हैं, प्रकार, परिभाषा | मानव परिवहन तंत्र
उत्सर्जन तंत्र किसे कहते हैं, अंग, परिभाषा | मानव उत्सर्जन तंत्र का सचित्र वर्णन
मनुष्य का पाचन तंत्र का वर्णन चित्र सहित | Human digestive system in Hindi class 10


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *