द्रव्य के तापीय गुण नोट्स | Physics class 11 Chapter 11 notes in Hindi

ऊष्मा और ताप क्या है क्या यह दोनों एक ही गुण हैं। या अलग-अलग हैं।


आपने भी यह जरूर सोचा होगा कि क्या ऊष्मा और ताप दोनों एक ही हैं। वास्तव में यह दोनों अलग-अलग है इस अध्याय के अंतर्गत द्रव्य के तापीय गुण का पूरा अध्ययन किया गया है इसके सभी महत्वपूर्ण टॉपिक भी दिए गए हैं।

ताप को हम सेल्सियस, फॉरेनहाइट तथा केल्विन में मापते हैं। जबकि ऊष्मा को हम जूल में मापते हैं।
ऊष्मा को कैलोरी में भी मापा जाता है।
1 कैलोरी = 4.2 जूल

द्रव्य के तापीय गुण नोट्स

• विशिष्ट ऊष्मा का मात्रक जूल/किग्रा-°C अथवा कैलोरी/किग्रा-°C होता है।
• ऊष्मा का संचरण तीन विधियों द्वारा होता है। चालन, संवहन और विकिरण।
• जब किसी द्रव में कोई अपद्रव्य पदार्थ मिला दिया जाता है। तो इससे द्रव का क्वथनांक बढ़ जाता है।
• केल्विन पैमाने पर पानी का हिमांक 273K होता है।
• आदर्श कृष्णिका अपने ऊपर आपतित सभी तरंगदैर्ध्य की विकिरणों को पूर्ण रूप से अवशोषित कर लेती है।
• गुप्त ऊष्मा का SI पद्धति में मात्रक जूल/किलोग्राम होता है।
• जल का पारदर्शी एवं इसका ऊष्मीय प्रसार आसमान है जिस कारण तापमापी का प्रयोग जल में नहीं होता है।

अवशोषण क्षमता

किसी समय किसी पृष्ठ द्वारा अवशोषित विकिरण ऊर्जा की मात्रा एवं उसी समय में पृष्ठ पर आपतित कुल विकिरण ऊर्जा के अनुपात को उस पृष्ठ की अवशोषण क्षमता कहते हैं। इसे a से प्रदर्शित करते हैं। यह एक मात्रकहीन राशि है।
अवशोषण क्षमता = \frac{अवशोषित\,विकिरण\,ऊर्जा}{आपतित\,विकिरण\,ऊर्जा}

उत्सर्जन क्षमता

किसी ताप पर पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल द्वारा प्रति सेकंड उत्सर्जित कुल विकिरण ऊर्जा की मात्रा को उस पृष्ठ की उत्सर्जन क्षमता कहते हैं। इसे e से प्रदर्शित करते हैं।
उत्सर्जन क्षमता = \frac{विकिरण\,ऊर्जा × क्षेत्रफल}{समयांतराल}
उत्सर्जन क्षमता का मात्रक जूल-मीटर2/सेकंड होता है।

पढ़ें… 11वीं भौतिक नोट्स | 11th class physics notes in Hindi

कैलोरीमिति का सिद्धांत

ऊष्मा का संचरण सदैव उच्च ताप वाली वस्तु से निम्न ताप वाली वस्तु की ओर होता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक दोनों के ताप सामान नहीं हो जाएं।
अर्थात एक वस्तु द्वारा दी गई ऊष्मा दूसरी वस्तु द्वारा ली गई ऊष्मा के बराबर होती है। यही कैलोरीमिति का सिद्धांत है।
\footnotesize \boxed { दी\,गई\,ऊष्मा = ली\,गई\,ऊष्मा }

Physics class 11 Chapter 11 notes in Hindi

इस अध्याय में जितनी भी बड़े-बड़े टॉपिक्स हैं उन पर अलग-अलग अध्याय बनाए गए हैं ताकि समझने में आसानी हो। सभी अध्याय पढ़ें….

  1. ऊष्मा की परिभाषा तथा ताप में अंतर लिखिए, अर्थ, सूत्र, परिभाषा, प्रकार, मात्रक
  2. आदर्श गैस समीकरण किसे कहते हैं इसकी उत्पत्ति कीजिए, सूत्र, उदाहरण क्या है
  3. रेखीय, क्षेत्रीय और आयतन प्रसार गुणांक में संबंध, सूत्र, परिभाषा क्या है, ऊष्मीय प्रसार
  4. विशिष्ट ऊष्मा क्या है, ऊष्मा धारिता किसे कहते हैं, सूत्र, SI मात्रक, प्रकार, specific heat in Hindi
  5. गुप्त ऊष्मा क्या है, वाष्पन तथा गलन किसे कहते हैं, परिभाषा, प्रकार, एस आई मात्रक
  6. ऊष्मा स्थानांतरण, संचरण की विधियां, चालन, संवहन और विकिरण के उदाहरण सहित नाम लिखिए, प्रकार
  7. ऊष्मा चालकता गुणांक के लिए सूत्र स्थापित कीजिए एवं परिभाषा लिखिए
  8. वीन का विस्थापन नियम क्या है | wien’s law in Hindi class
  9. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है लाभ और दुष्परिणाम, परिभाषा, green house effect in Hindi
  10. न्यूटन का शीतलन नियम क्या है इसकी सीमाएं लिखिए | Newton’s law of cooling in Hindi
  11. स्टीफन का नियम क्या है, सूत्र, नियतांक | Stefan’s law of radiation in Hindi

शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *