रसायन विज्ञान क्या है | chemistry in Hindi notes PDF, जनक, नोट्स, कितने भाग हैं

इस लेख के अंतर्गत हम रसायन विज्ञान क्या है (what is chemistry in Hindi) के बारे में विस्तार से अध्ययन करेंगे एवं केमिस्ट्री के कितने भाग होते हैं एवं इसकी विशेषताएं तथा जनक की भी चर्चा करेंगे। इस लेख में हम pdf भी प्रदान कर देंगे ताकि आप स्टूडेंट इस लेख में प्रस्तुत ज्ञान को अपने पास रख सके एवं उसको अपने दोस्तों में साझा कर सकते हैं।

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान क्या है
रसायन विज्ञान क्या है

विज्ञान की वह शाखा, जिसके अंतर्गत हम पदार्थों या द्रव्य के संगठन, संरचना तथा उनसे संबंधित भौतिक व रासायनिक गुण एवं पदार्थों में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं। रसायन विज्ञान (chemistry in Hindi) कहते हैं।
रसायन विज्ञान एक प्रायोगिक विज्ञान है। दुनिया में हर जगह, हर उद्योग तथा लगभग सभी क्षेत्रों में रसायन विज्ञान की अपनी एक अलग भूमिका है रसायन विज्ञान का संबंध पदार्थों के अध्ययन से है। रसायन विज्ञान की अनेक शाखाएं हैं।

रसायन विज्ञान की शाखाएं (भाग)

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के अनेक भाग होते हैं जो निम्न प्रकार से हैं।
1. भौतिक रसायन
2. कार्बनिक रसायन
3. अकार्बनिक रसायन
4. जैव रसायन
5. कृषि रसायन
6. औद्योगिक रसायन
7. विश्लेषिक रसायन
8. खाद्य रसायन

1. भौतिक रसायन

भौतिक रसायन (physical chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम रसायनिक अभिक्रिया के सिद्धांत एवं नियमों के बारे में अध्ययन करते हैं। भौतिक रसायन से ही भौतिकी, रसायन विज्ञान के साथ जुड़ता है।

2. कार्बनिक रसायन

कार्बनिक रसायन (organic chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम कार्बन के सभी यौगिकों को का अध्ययन करते हैं।

3. अकार्बनिक रसायन

अकार्बनिक रसायन (inorganic chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम उन सभी तत्वों तथा यौगिकों का अध्ययन करते हैं जिनमें कार्बन उपस्थित नहीं होता है।

4. जैव रसायन

जैव रसायन (biochemistry in Hindi) के अंतर्गत हम जीवधारियों तथा उनमें होने वाले रासायनिक अभिक्रियाओं का अध्ययन करते हैं। एवं इसमें जंतुओं और वनस्पति द्वारा प्राप्त पदार्थों का भी अध्ययन किया जाता है।

5. कृषि रसायन

कृषि रसायन (agricultural chemistry in Hindi)के अंतर्गत हम उन पदार्थों का अध्ययन करते हैं जो कृषि तथा पशुधन में प्रयोग किए जाते हैं। जैसे उर्वरक, कीटनाशक, पोषक आदि।

6. औद्योगिक रसायन

औद्योगिक रसायन (industrial chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम विभिन्न वस्तुओं जैसे प्लास्टिक, वार्निश, कपड़ा तथा साबुन आदि के निर्माण से संबंधित नियम, अभिक्रियाओं तथा बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

7. विश्लेषिक रसायन

विश्लेषिक रसायन (analytical chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम पदार्थों की पहचान, आयतन तथा उनकी मात्राओं को निर्धारित करने की विधियों का अध्ययन करते हैं।

8. खाद्य रसायन

खाद्य रसायन (food chemistry in Hindi) के अंतर्गत हम खाद्य पदार्थों की परिरक्षण तथा इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने वाले पदार्थों के बारे में अध्ययन करते हैं।

केमिस्ट्री का महत्व

रसायन विज्ञान का महत्व आधुनिक जीवन में बहुत अधिक होता है। फसलों की पैदावार बढ़ाने में, उद्योग में, स्वास्थ्य तथा जीवन के लिए विभिन्न रसायन का प्रयोग किया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रसायन विज्ञान का निम्न प्रकार वर्णन किया गया है।

क्रमांकक्षेत्ररसायनिक पदार्थ
1कृषिउर्वरक, यूरिया, अमोनियम सल्फेट, कैलशियम सल्फेट, कीटनाशक आदि
2वस्त्रकृत्रिम रेशम, टेरीलाॅन, पॉलिएस्टर, नायलॉन आदि
3भवन निर्माणसीमेंट, एस्बेस्टस, कांच, पेंट, रबर, स्टील आदि
4मनोरंजनफोटो फिल्म, फोटोग्राफी, सिनेमा, रंगीन फिल्म, सीडी, टेप आदि
5युद्ध सामग्रीविस्फोटक, T.N.T. , विषैली गैसें आदि
6शक्ति उत्पादनपरमाणु ऊर्जा, ड्राई सेल, बैटरी आदि
7स्वास्थ्यऔषधियां, विटामिन, प्रतिजैविक, सप्लीमेंट्स आदि
8श्रृंगारविभिन्न क्रीम, नेल पॉलिश, लिपस्टिक आदि
9ईंधनपेट्रोल, डीजल, केरोसिन, CNG, LPG आदि

रसायन विज्ञान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण लेख

क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय ठोस
ठोसों में बैंड सिद्धांत
हेनरी का नियम
राउल्ट का नियम
परासरण दाब
कोलराउश का नियम
फैराडे के विद्युत अपघटन के नियम
नर्स्ट समीकरण
उत्प्रेरक क्या है
कोलाइडी विलयन क्या है
मोलरता क्या है

रसायन विज्ञान का विस्तार

रसायन विज्ञान एक ऐसा विषय है। जो ज्यादातर छात्रों को पसंद नहीं होता है। कुछ ही गिने-चुने छात्र का यह प्रिय विषय होता है। रसायन विज्ञान की अभिक्रिया को याद करना भी आसान नहीं है। आधुनिक जीवन में रसायन विज्ञान लगभग सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रसायन विज्ञान में मानव जीवन को सुखी, सुरक्षित, स्वस्थ तथा समृद्ध बनाया है। रसायन विज्ञान का विस्तार सभी क्षेत्रों में बढ़ता ही जा रहा है।

आशा करते हैं कि रसायन विज्ञान किसे कहते हैं एवं इसके कितने भाग होते हैं इससे संबंधी यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें जरूर बताएं एवं इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।


शेयर करें…

One thought on “रसायन विज्ञान क्या है | chemistry in Hindi notes PDF, जनक, नोट्स, कितने भाग हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *