भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं | Physics notes in Hindi PDF free download, जनक, शाखाएं, फिजिक्स

फिजिक्स

भौतिक विज्ञान एक बहुत अच्छा, आनंदपूर्वक एवं स्टूडेंट फेवरेट्स विषय है इसमें आंकिक (numerical) एवं थ्योरी दोनों ही शामिल होते हैं जो भौतिक विज्ञान (Physics in Hindi) को और अच्छा बनाते हैं। इसी कारण भौतिकी के सिद्धांत, नियम, परिभाषाएं आदि को समझने में आसानी होती है।
भौतिक विज्ञान कक्षा 10 से नीचे तक की कक्षाओं में विज्ञान (सभी शाखाएं) के अंतर्गत ही पढ़ाया जाता है लेकिन कक्षा 11 से एक विषय के रूप में चुना जाता है।

Physics notes in Hindi
Physics notes in Hindi

भौतिक विज्ञान क्या है (what is Physics in Hindi) यह तो आपने जरूर सोचा ही होगा। इसकी शाखाएं कितनी है एवं इसका महत्व क्या है।

इस लेख में फिजिक्स क्या है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। एवं इसमें नोट्स (Physics notes in Hindi) भी प्रदान किए गए हैं जो pdf के रूप में मिल जाएंगे। इस भौतिक पीडीएफ नोट्स (Physics notes PDF) का download लिंक इस अध्याय के नीचे दिया गया है वहां जाकर pdf भी डाउनलोड कर सकते हैं यह पीडीएफ बिल्कुल free है।

भौतिक विज्ञान का परिचय (introduction of Physics in Hindi)

आज से लगभग वर्षों पहले मानव जाति का जन्म हुआ था और मानव का जन्म एक आकाशीय पिंड पृथ्वी पर हुआ था। पृथ्वी के बाहर की दुनिया से मानव अपरिचित था अणु और परमाणु के बीच होने वाली क्रिया से मानव जानकार नहीं था। जैसे-जैसे समय बीतता गया मानव ने इन सभी प्राकृतिक घटनाओं के बारे में जानना शुरू कर दिया। इस प्रकार भौतिक विज्ञान का जन्म हुआ।
आज हर एक टेक्नोलॉजी में फिजिक्स की अपनी एक अलग भूमिका है। आज के आधुनिक युग में वाहनों को चलाने में, हेलीकॉप्टर के उड़ने पर, बिजली बनाने में आदि हर एक चीज में फिजिक्स की एक अपनी जगह है। अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले सेटेलाइट, स्पेसक्राफ्ट (जिसमें इंसान जाते हैं) इनको पृथ्वी से अंतरिक्ष तक जाने में भौतिक विज्ञान के नियमों एवं सिद्धांत का ही प्रयोग होता है।

भौतिक विज्ञान की परिभाषा

“ भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत प्राकृतिक और ब्रह्मांड में होने वाली घटनाओं का अध्ययन किया जाता है। ”
एवं इसमें ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों, द्रव्य, यांत्रिकी, प्रकाश, ध्वनि, नाभिक की संरचना, जड़त्व, गुरुत्वाकर्षण, वेग, त्वरण, चाल, दूरी, समय, बल, कार्य, शक्ति, ऊर्जा आदि का अध्ययन करते हैं।
यही भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं की परिभाषा है। (Physics definition in Hindi)
प्रकृति में होने वाली परिघटनाओं में से प्रत्येक घटना, कुछ विशेष नियमों के अंतर्गत ही होती है इन नियमों को जानने और इनका अध्ययन करना ही भौतिक विज्ञान है।

अपने दैनिक जीवन में अनेकों घटनाएं देखी होंगी जैसे-
• सूर्य का प्रतिदिन निकलना और छिप जाना
• मौसम का बदलाव
• आंधी का चलना
• बारिश का होना
• कोयले को जलाने पर ऊष्मा उत्पन्न होना
• बादलों का बनना और फटना
• सुनामी का आना
• ज्वार भाटा
• तूफान का आना
• ज्वालामुखी का फटना और लावा निकलना
• चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण का होना आदि

यह सभी प्राकृतिक घटनाएं हैं इन सभी घटनाओं के पीछे होने वाली क्रिया और कारण को जानना ही भौतिक विज्ञान कहलाता है।

Physics notes in Hindi

प्रकृति में हुई घटनाओं को जाना एवं उनका अध्ययन करना ही भौतिक विज्ञान है।
यहां इस नोट्स में हमने भौतिक विज्ञान के कुछ बिंदुओं के नोट्स को बनाया गया है। अगर आप कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र हैं तो आप इन नोट्स का उपयोग कर सकते हैं। कक्षा 12 से आगे के नोट्स पर भी काम जारी है वह भी जल्दी ही आ जाएंगे। एवं यह नोट्स प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी बहुत अच्छे हैं क्योंकि इनमें प्रश्न उत्तर दिए हैं।
पढ़ें…

12 वीं भौतिकी नोट्स
भौतिक विज्ञान के सूत्र pdf
भौतिक नियतांक physics constant in hindi
12th physics objective question and answer
विमीय सूत्र समीकरण किसे कहते हैं
11 वीं भौतिकी नोट्स
कार्य ऊर्जा प्रमेय क्या है सिद्ध कीजिए
न्यूटन के गति के नियम
बल क्या है परिभाषा
घर्षण बल किसे कहते हैं
सदिश और अदिश राशि किसे कहते हैं
त्वरण किसे कहते हैं
दूरी और विस्थापन किसे कहते हैं
प्रदूषण पर निबंध
जल प्रदूषण क्या है निबंध हिंदी में
वायु प्रदूषण क्या है, निबंध, कारण, प्रभाव
ध्वनि प्रदूषण किसे कहते हैं, निबंध, उपाय
प्रकाश उत्सर्जक डायोड क्या है LED
आइंस्टीन का प्रकाश विद्युत प्रभाव समीकरण
बूस्टर का नियम क्या है
मानव नेत्र की संरचना, कार्यविधि, सचित्र वर्णन
आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है
एम्पीयर मैक्सवेल नियम
कूलाम का नियम
बायो सेवर्ट का नियम, सूत्र, परिभाषा
ओम का नियम, सत्यापन, अपवाद, सूत्र
गौस की प्रमेय, अनुप्रयोग

भौतिक विज्ञान की शाखाएं

भौतिक विज्ञान को अनेकों शाखाओं में बांटा गया है। जैसे

1. सामान्य भौतिक –
इसमें द्रव्य के सामान्य गुण तथा बल के अधीन गति, गुरुत्वाकर्षण, द्रव्य यांत्रिकी आदि का अध्ययन किया जाता है।
2. यांत्रिकी भौतिकी –
इसमें प्रकाश ऊर्जा कणों, द्रव्य के नियमों का अध्ययन, पिंडो की साम्यावस्था एवं उनकी गति का अध्ययन तथा जड़त्व बल, शक्ति, ऊर्जा आदि का अध्ययन किया जाता है।
3. नाभिकीय भौतिकी –
इसमें नाभिकीय ऊर्जा, रेडियोएक्टिविटी, अणुओं, परमाणु तथा अन्य कणों का अध्ययन किया जाता है।
4. क्वांटम यांत्रिकी –
इसमें प्रकाश ऊर्जा कणों, प्रकाश विद्युत प्रभाव, प्रकाश कणों के संचरण का अध्ययन किया जाता है।
5. प्रकाशिकी भौतिकी –
इस शाखा के अंतर्गत परावर्तन, अपवर्तन, विवर्तन, व्यतिकरण एवं दूरदर्शी, सूक्ष्मदर्शी की कार्यविधि, इंद्रधनुष का बनना आदि घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं
भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं

भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिक

वैज्ञानिकअविष्कारदेश
गैलीलियोजड़त्व का नियमइटली
आर्किमिडीजउत्प्लावकता का नियमयूनान
आइज़क न्यूटनगति के नियम, गुरुत्वाकर्षण का नियमइंग्लैंड
अल्बर्ट आइंस्टीनप्रकाश विद्युत नियम, आपेक्षिकता का सिद्धांतजर्मनी
माइकल फैराडेविद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियमइंग्लैंड
हाइगेंसप्रकाश का तरंग सिद्धांतहॉलैंड
जगदीश चंद्र बोसअतिलघु रेडियो तरंगेंभारत
मैक्सवेलप्रकाश का विद्युत चुंबकीय सिद्धांतइंग्लैंड
अर्नेस्ट रदरफोर्डपरमाणु का नाभिकीय मॉडलन्यूजीलैंड
सत्येंद्र नाथ बोसक्वांटम सांख्यिकीभारत
डी ब्रोग्लीद्रव्य की तरंग प्रकृतिफ्रांस

भौतिक विज्ञान के जनक (father of physics in Hindi)

आधुनिक भौतिक के पिता अल्बर्ट आइंस्टीन को कहा जाता है। इन्होंने भौतिकी में अनेक नियम, सिद्धांत, प्रमेय दी एवं एक द्रव्यमान ऊर्जा संतुल्यता का नियम दिया जो अत्यधिक प्रचलित है।
\footnotesize \boxed { E = mC^2 }
यह द्रव्यमान तथा ऊर्जा के बीच संबंध का सूत्र है यहां C प्रकाश की चाल है।

भौतिक विज्ञान का महत्व

आपने यह जरूर सोचा होगा, कि भौतिक विज्ञान का महत्व (importance of Physics in Hindi) क्या है आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी।‌
तो आपको बता दें कि बहुत ही विज्ञान हमारे जीवन में काफी भूमिका निभाती है जिसके कुछ बिंदु निम्न प्रकार से हैं-
• भौतिकी के अंतर्गत हम अनेकों प्राकृतिक घटनाएं जैसे तूफान, आंधी, ज्वार-भाटा, भूकंप आदि का अध्ययन करते हैं।
• भौतिकी से हम भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं का पहले ही पता लगा लेते हैं। जैसे बारिश, तापमान आदि।
• यातायात के साधनों में बढ़ावा – पहले हम 1 घंटे में 20 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। लेकिन अब हम 1 घंटे में 200 से 700 किलोमीटर तक की दूरी तक कर सकते हैं। भविष्य में यह और अधिक हो जाएगी।

Physics notes in Hindi PDF download

अगर आप इस नोट्स को अपने दोस्तों में भेजना चाहते हैं। या offline पढ़ना चाहते हैं। तो आपके लिए भी हमने pdf तैयार की है जिसको download करके आप अपने दोस्तों में शेयर कर सकते हैं। यहां कुछ pdf दी गई हैं एवं कुछ का काम जारी है भविष्य में सारी pdf यहां आ जाएंगी।

विमीय सूत्र PDF download
12th class objective question and answer pdf
कूलाम का नियम PDF download
भौतिक विज्ञान के सूत्र PDF download


शेयर करें…

StudyNagar

हेलो छात्रों, मेरा नाम अमन है। Physics, Chemistry और Mathematics मेरे पसंदीदा विषयों में से एक हैं। मुझे पढ़ना और पढ़ाना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। मैंने 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। और इसके बाद मैंने इंजीनियरिंग की शिक्षा को उत्तीर्ण किया। इसलिए ही मैं studynagar.com वेबसाइट के माध्यम से आप सभी छात्रों तक अपने विचारों को आसान भाषा में सरलता से उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

View all posts by StudyNagar →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *